बिहार में हर बूथ पर भाजपा 200 कार्यकर्ता बनायेगी: राजीव रंजन 

0
87
राजीव रंजन
राजीव रंजन

पटना। बिहार में हर बूथ पर भाजपा 200 कार्यकर्ता बनायेगी। ऐसा विधानसबा चुनाव के मद्देनजर किया जायेगा। यह जानकारी भाजपा के प्रवक्ता राजीव रंजन ने दी है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए नए लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा कि लोग जानते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कभी 2 सीटों से अपना सफर शुरू करने वाली भाजपा आज इस मुकाम पर आ पंहुची है।

यह भी पढ़ेंः फिल्‍म ‘लेडी सिघंम’ से फिर शक्ति कपूर की हो रही भोजपुरी स्‍क्रीन पर वापसी

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारे भविष्य के नेता होते हैं, जिसके सबसे बड़े उदहारण हमारे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष खुद हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत मंडल उपाध्यक्ष से प्रदेश के अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। खुद जमीन से ऊपर उठे हमारे अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के महत्व को भलीभांति जानते और मानते भी हैं। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष बनते ही उन्होंने पार्टी के समक्ष हर बूथ पर कम से कम 200 भाजपा कार्यकर्ता बनाने का नया लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ेंः दुनिया के संरक्षण के लिए वैदिक गणित है काफी बहुमूल्य

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की इस लक्ष्य के प्रति गंभीरता ही है कि उन्होंने सभी को इसे एक संकल्प के तौर पर अपनाने को कहा है। उनका उद्देश्य है कि बिहार के सभी घरों में कम से कम एक सदस्य भाजपा का कार्यकर्ता हो। भाजपा के प्रति लोगों के प्रेम को देखते हुए सफलतापूर्वक लक्ष्य प्राप्त करने की पूरी उम्मीद है। इससे न केवल भाजपा परिवार को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को लोकसभा चुनावों से भी ज्यादा सफलता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ेंः बिहार में भाजपा से जदयू निभायेगा दोस्ती, झारखंड में लड़ेगा कुश्ती

गौरतलब है कि हालिया लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को तकरीबन 54% वोट मिले थे और अब हमारे अध्यक्ष जी की मंशा है कि भाजपा की सफलता का दायरा और आगे बढ़े और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में हमारी पार्टी और गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा बहुमत प्राप्त हो। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गये इस पहले लक्ष्य को लेकर पार्टी में खासा उत्साह व्याप्त है और भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कमर कस कर तैयार है। आने वाले चुनाव में निश्चय ही इसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः साफ पानी का गंदा खेल: भाई, जो ज्यादा कमीशन देगा, काम उसी को मिलेगा !

- Advertisement -