बिहार के 23 जिलों के 206 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित

0
1005

पटना। बिहार के 23 जिलों के 206 प्रखंडों को राज्य सरकार ने सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। कम बारिश के कारण सरकार ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह कदम उठाया है। इसकी घोषणा से पहले सभी संबंधित विभागों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय बैठ की। प्रभावित क्षेत्रों में लगान और सहकारी बैंकों से लिये कर्ज की वसूली इस साल स्थगित रहेगी।

मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने राज्य में कम वर्षा से उत्पन्न स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री के समक्ष कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संधान, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, लोकस्वास्थ अभियंत्रण विभाग ने सूखे से उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रधान सचिव (कृषि) ने बताया कि सूखे की स्थिति के लिए तीन पैमान निर्धारित किये गये हैं, जिसमें एक खेत की मौलिक स्थिति, दूसरा फसलों के मुरझाने की स्थिति और तीसरा उपज में 33 प्रतिशत से कम उत्पादन को आधार बनाया गया है। ऐसी स्थिति में राज्य में कोई एक पैमाने पर 23 जिलों के 206 प्रखंडों को चिह्नित किया गया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी प्रतिवेदनों की समीक्षा के उपरांत राज्य 23 जिलों के 206 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया गया। अधिसूचित जिलों के प्रखंडों में सुखाड़ से निपटने हेतु दी जाने वाली सहायता राज्य संसाधन से उपलब्ध करायी जायेगी।

अधिसूचित जिलों से सहकारिता कर्ज, राजस्व लगान एवं सेस, पटवन शुल्क, विद्युत शुल्क (जो सीधे कृषि से संबंधित हो) की वसूली वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए स्थगित रहेगी। प्रभावित जिलों में फसल को बचाने, वैकल्पिक कृषि कार्य की व्यवस्था करने, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, पशु संसाधनों का सही रखरखाव करने के लिए आवश्यकतानुसार सहायता कार्य चलाने की व्यवस्था की जायेगी।

जिला                    प्रखंड

पटना        विक्रम, दनियावां, धनरुआ, दुलिहन बाजार, मसौढ़ी, नौबतपुर पालीगंज, फुलवारीशरीफ

भोजपुर       बड़हरा, शाहपुर

बक्सर        नवानगर, ब्रह्मपुर, चौगाई

कैमूर        अधौरा

गया         नगर, मानपुर, वजीरगंज, खिजरसराय, फत्तेहपुर, टनकुप्पा, अतरी, मोहड़ा, बथानी, बेलागंज, कोंच, टेकारी, गुरारू, परैया, गुरुआ, बोधगया, मोहनपुर, बाराचट्टी, डोभी, शेरघाटी, आमस, बांके बाजार, इमामगंज, डुमरिया

जहानाबाद     मोदनगंज

नवादा        अकबरपुर, गोविंदपुर, हिसुआ, काशीचक, कौवाकोल, मेस्कौर, नवादा, पकरी बरावां, रोह, सिरदला, वारसलीगंज

औरंगाबाद     औरंगाबाद, गोह, रफीगंज, मदनपुर, देव, कुटुंबा, नवीनगर

सारण        अमनौर, बनियापुर, छपरा, दरियापुर, दिघवारा, एकमा, गड़खा, इशुआपुर, जलालपुर, लहलादपुर, मढ़ौरा, मकेर, माझी, मशरक, नगरा, पानापुर, परसा, रिविलगंज, सोनपुर, तरैया

सीवान       सदर, पचरुखी, महाराजगंज, भगवानपुर हाट, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया, गोरेयाकोठी, दारौंदा, मैरवां, नौतन, हुसैनगंज, आंदर, जीरादेई, सिसवन, रघुनाथपुर, दरौली, गुठनी, हसनपुरा

गोपालगंज     बैकुंठपुर, हथुआ, उचका गांव, फुलवरिया, पंचदेउरी, विजयीपुर

मुजफ्फरपुर    साहेबगंज, पारू

वैशाली       हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, बेलसर, बिदुपुर, महुआ, राजापाकड़, पातेपुर, गोरौल, चेहरा कला, जंदाहा, महनार, सहदेई,

दरभंगा       कीरतपुर, हायाघट, अलीनगर, मनीगाछी, बहेड़ी, जाले, तारडीह, बिरौल, बेनीपुर, गौरा बौराम, घनश्यामपुर

मधुबनी      रहिका, पंडौल, राजनगर, कलुआही, खजौली, बाबू बरही, जयनगर, बासोपट्टी, बेनीपट्टी, हरलाखी, बिस्फी, झंझारपुर, मधेपुर, अंधराठाड़ी

समस्तीपुर    वारिसनगर, बिथान, खानपुर, मोरवा, पटोरी, समस्तीपुर, सरायरंजन, शिवाजी नगर, सिंधिया, ताजपुर, उजियारपुर, विभूतिपुर

मुंगेर         हवेली खड़गपुर

शेखपुरा       अरियरी, बरबीघा, घाट कुसुंबा, चेवाड़ा, शेखपुरा, शोखपुरसराय

जमुई        अलीगंज, बरहट, चकाई, गिद्दौर, जमुई, झाझा, खैरा, लक्ष्मीपुर, सिकंदरा, सोनो

भागलपुर      सबौर, सन्हौला, शाहकुंड, सुल्तानगंज, नाथनगर, जगदीशपुर, गौरा डीह

बांका        अमरपुर, बौंसी, बेलहर, चांदन, धौरया, फुल्लीडुमर, कटौरिया

नालंदा       बेन, चंडी, एकंगरसराय, गिरियक, हिलसा, इसलामपुर, करायपर सुराय, कतरीसराय, परबलपुर, सिलाव, थरथरी

सहरसा       कहरा, सौरबाजार, सोनबरसा, सलखुआ, सिमरी बख्तियारपुर, नवहट्टा, पतरघट, बनमा इटहरी, सत्तर कटैया, महिषि

यह भी पढ़ेंः बिहार में किसानों के सम्मान के लिए किसान पुरस्कार योजना  

 

- Advertisement -