साइबर क्राइम गिरोह का मास्टरमाइंड सहित शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे 

0
144
बिहार
बिहार

बेगूसराय। जिले में साइबर क्राइम की घटनाओं से जूझ रही पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल पर कई तरह के ऑफर देने का झांसा व भोले-भाले लोगों के खाते में हेराफेरी कर लाखों रुपये डकारने वाले साइबर क्राइम गिरोह के मास्टर माइंड सहित 4 शातिरों को नगर थाने की पुलिस ने दबोच लिया है।

नगर थानाध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह का सरगना नीमाचाँदपुरा थाना क्षेत्र के अझौड़ गांव निवासी उमेश प्रसाद जयसवाल के पुत्र   प्रिस कुमार है। उसकी गिरफ्तारी खगड़िया जिला के अलौली से हुई है। इनकी निशानदेही पर गिरोह के तीन अन्य शातिरों को दबोचा गया है। सघन पूछताछ के बाद टाउन थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः

Mr. and Miss India का आडिशन नवंबर में, रजिस्ट्रेशन शुरू

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए फ्रॉड ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया कि कई भोले भाले लोगो को उसने खाता बैंक में खुलवाकर उसके पैसे को चुना लगाते थे। बेगूसराय हर्रख स्थित केनरा बैंक शाखा के मनेजर ने उनके ऊपर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी था। इसके पूर्व भी पुलिस ने इसी मामले में  तीन और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय में साइबर क्राइम बढ़ा, एटीएम से पैसे उड़ा रहे फ्राड

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस खेल में कई लोगों के नाम सामने आये हैं। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। इसमें संलिप्तता मिली तो उसकी भी गिरफ्तारी की जायेगी। छापेमारी टीम में नीमाचाँदपुरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः 

बिहार के नवादा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

जन्मदिन पर विशेष- अंकुर से गॉडमदर तक शबाना का शानदार सफर

पीएम 23 को रांची में करेंगे आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हो रही रांची

- Advertisement -