गुटखा उधार नहीं दिया तो मार दी गोली, बेगूसराय की घटना

0
226
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।

बेगूसराय (नंद किशोर सिंह)। बेगूसराय में मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे दो की संख्या में हथियारबंद बेखौफ अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और एक गुटखा बेचने वाले दुकानदार को इसलिए गोली मार कर  जख्मी कर दिया, क्योंकि उसने उधारी देने से मना कर दिया।

बेगूसराय में दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। बेखौफ अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना हर दूसरे-तीसरे दिन सुनने को मिल रही है। पुलिस पर सवालिया निशान लगने लगा है। अपराधियों को पुलिस के नाम का कोई भय नहीं रह गया है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन गोली मारने की घटना दे खने को मिल रही है।

- Advertisement -

यह ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा नगर निगम क्षेत्र संख्या -19, कैथमा पुवारी टोला गांव  का है। कैथमा निवासी रामसूरत कुंवर के पुत्र राम भरोसा कुंवर (उम्र 25 वर्ष) को बेखौफ अपराधियों ने एक गोली पीठ में मार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटनास्थल चंडिका स्थान तीन मुहाने गुमती के निकट बताया जाता है। गुटखा बेचने वाला दुकानदार  राम भरोसा कुंवर सुबह करीब 8 बजे दिन में दुकान खोलकर बैठा हुआ था। इसी क्रम में दो बाइक पर सवार होकर अपराधी दुकान पर आए और उससे से उधार में गुटखा देने को कहा। दुकानदार ने उधार देने से मना किया तो बदमाशों ने कुछ समय तक बकझक की और इसी दौरान उनमें से एक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी अपनी बाइक से हथियार लहराते हुए भाग गए।

गोली से जख्मी युवक को तत्काल आसपास के लोगों ने  इलाज के लिए बेगूसराय शहर के हेमरा रोड स्थित डॉ शशि भूषण शर्मा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर शशि भूषण शर्मा जख्मी युवक के शरीर से गोली निकाल कर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल उस युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष लाल मोहन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने घटना का कारण आपसी रंजिश होने से इनकार नहीं किया। फिलहाल पुलिस गोली से जख्मी युवक के होश में आने की प्रतीक्षा कर रही है। उसके होश में आने पर फर्द बयान लेकर आगे की कार्वाई की जाएगी। इधर पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी कर जगह-जगह छापामारी पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय में वर्चस्व की लड़ाई में युवक की हत्या के बाद गुस्सा

- Advertisement -