महेंद्र सिंह धोनी को भाजपा उतारेगी लोकसभा चुनाव के मैदान में

0
351

नयी दिल्ली। भाजपा इस बार एक नये पैर्मूले के तहत खिलाड़ियों और कलाकारों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। उसकी तैयारी झारखंड में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, बंगाल में सौरभ गांगुली और कोहली को टिकट देने की है। इस बारे में अलग-अलग तीनों से भाजपा के दूत उनका मन टटचोल कर अमित शाह तक अपना संदेश पहुंचा चुके हैं। इस बारे में भी औपचारिक ऐलान जल्दी ही हो जाएगा।

सौरभ गांगुली वैसे तो ममता बनर्जी के करीबी बताये जाते हैं, लेकिन हाल के दिनों में भाजपा ने उन पर डोरे डालना शुरू किया था। पार्टी के एक वरीय नेता को दूर्गा पूजा के दौरान महासप्तमी को उनके घर भेजा था। तकरीबन दो घंटे तक दोनों में बातचीत हुई थी। बाहर में तो इसे सौजन्यमूलक बातचीत बताया गया, लेकिन असल मकसद सौरभ गांगुली का मन टटोलना था। पश्चिम बंगाल में कलाकारों और खिलाड़ियों को चुनाव में उतारना कोई नई परंपरा नहीं है। पहले भी चर्चित टीवी सीरियल रूपा गांगुली को भाजपा टिकट देकर मैदान में उतार चुकी है।

- Advertisement -

कोहली को भी पार्टी टिकट देने का मन बना चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने हामी भी भर दी है। इसलिए आने वाले दिनों में इनके नामों का ऐलान पार्टी कर दे तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। क्रिकेट खिलाड़ियों को चुनाव मैदान में उतारने के पीछे भाजपा की मंशा युवाओं का दिल जीतना है। आज जिस तरह लोग क्रिकेट के दीवाने हो गये हैं, वैसी हालत में खिलाड़ियों को चुनावी मैदान में उतारने से दो लाभ होगा। एक तो इनका व्यक्तित्व चुनाव जीतने में सहाायक बनेगा, तो दूसरा इस कारण युवाओं का ध्यान भाजपा की ओर होगा।

महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ क्रिकेट में लगातार कामयाबी से झारखंड के लोगों में अपनी पैठ-पहचान पहले से ही बनाये हुए हैं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी उनको पसंद करने वाले झारखंड में काफी हैं। भाजपा इसी का फायदा उठाना चाहती है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें रांची या उनकी मनपसंद किसी भी सीट से उतार सकती है। ये सभी ऐसी पर्सनाल्टी हैं कि खुद तो जीत ही जाएंगे और पार्टी के लिए बेहतर प्रचारक भी साबित होंगे।

यह भी पढ़ेंः पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली हो सकते हैं BJP के उम्मीदवार

- Advertisement -