सारण में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत 

0
107

छपरा (सारण)। सारण में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत हो गयी। घर से विद्यालय जा रही  शिक्षिका और उनके पति की मौत ट्रक के धक्के से हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मकेर प्रखण्ड के केतुका लच्छी ग्राम निवासी राजनारायण सिंह के पुत्र विश्वमोहन सिंह सुबह अपनी पत्नी सुजाता कुमारी को विद्यालय छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे कि पेट्रोल पंप के चौमुहानी के पास छपरा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने  बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दम्पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः पंडित जवाहर लाल नेहरू को मैंने कभी नहीं देखा!

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते  ही ग्रामीण जमा हो गये और सड़क को अवरुद्ध कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियों की कतार लग गयी। सूचना मिलते ही मकेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही लोगों ने आक्रोशित  होकर पुलिस बल पर  ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। फिर भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस पीछे हट गयी।

यह भी पढ़ेंः दिलीप सरदेसाई, भारतीय क्रिकेट के नवजागरण के लिए जाने गए 

मढ़ौरा डीएसपी धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार,  भेल्दी थाना प्रभारी राजेश प्रसाद, अमनौर थाना प्रभारी विकास कुमार और एसटीफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित किया। मृत दंपति केतुका लच्छी के पूर्व मुखिया शैलेन्द्र सिंह के बड़े भाई और भाभी बताये गये हैं। घटना सोमवार सुबह सात बजे की है।

यह भी पढ़ेंः पंडित जवाहर लाल नेहरू के अवसान पर अटल जी का संदेश

इस बाबत थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना साढ़े सात बजे उन्हें  मिली। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस बल के साथ वे मौके पर 15 मिनट में पहुंच गये। स्थानीय विधायक  शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा , पूर्व विधायक मंटू सिंह, प्रमुख अभिषेक कुमार,  सदर एसडीओ  लोकेश मिश्रा घटना की सूचना पाकर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी  और 4-4 लाख  रुपये मुआवजा देने की मांग की। मालूम हो कि विश्वमोहन सिंह को दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

यह भी पढ़ेंः अजीम प्रेमजी को मुसलमान से अधिक भारतीय होने पर गर्व है

इस हृदय विदारक घटना से लोग काफी मर्माहत हैं। सुजाता कुमारी अपने पीछे दो लड़के- एक रवि कुमार और दूसरा निपुण कुमार तथा दो लड़कियों में- एक आशु कुमारी (विवाहित) और  दूसरी अनु कुमारी के अलावा एक वृद्ध मां को छोड़ गयी हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। सदर  एसडीओ द्वारा हर सम्भव  सहायता देने के आश्वासन के बाद  यातायात 12 बजे शुरू हो पाया।

यह भी पढ़ेंः शिवानंद तिवारी ने दबी जुबान नरेंद्र मोदी की तारीफ की

- Advertisement -