राहुल के आचरण पर सुशील मोदी ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

0
147
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। राहुल गांधी के आचरण पर सुशील मोदी ने कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है। सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल को माफी मांगनी चाहिए। 17 वीं लोकसभा के पहले संयुक्त अधिवेशन में जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नयी सरकार की दृष्टि, पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों और भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने से लेकर चांद पर तिरंगा फहराने के मिशन तक का खाका प्रस्तुत कर रहे थे, तब राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रति स्पष्ट निरादर प्रकट करते हुए कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी अपने स्मार्ट फोन पर लगे रहे।

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व न पिछड़ा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लगातार दूसरी बार मिले जनादेश को स्वीकार कर पायी है और न वह दलित समुदाय के राष्ट्रपति का आदर करना चाहती है। कांग्रेस को राहुल गांधी के इस व्यवहार के लिए देश के 61 करोड़ मतदाताओं से माफी मांगनी चाहिए।

- Advertisement -

राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बारे में सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में जिन्हें वंशवादी राजनीति के कारण सीनियर नेताओं को किनारे कर विरोधी दल के नेता का पद दे दिया गया है, उनके बारे में महीने भर से उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी पता नहीं है।    कोई बताता है कि वे क्रिकेट का वर्ल्डकप देखने लंदन गए हैं, तो किसी का कहना है कि वे दिल्ली में बैठ कर मुजफ्फरपुर में फैले चमकी बुखार पर नजर रख रहे हैं।

राजद ने कभी मुख्यमंत्री के पद का मजाक बनाया था, अब विरोधी दल के नेता के पद का भी वही हस्र कर दिया गया है। ये लोग किस मुंह से संविधान और लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी बनने का दावा करते हैं?

योग दिवस का औपचारिक उद्घाटन 21 को 6 बजे राज्यपाल करेंगेः 5 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पाटलिपुत्रा खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना  में आयोजित मुख्य समारोह का औपचारिक उद्घाटन राज्यपाल लालजी टंडन प्रातः 6 बजे करेंगे। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, महेश्वर हजारी, मदन साहनी, रामसेवक सिंह, लक्ष्मेश्वर राय, जदयू नेता रणबीर नंदन, राजीव रंजन आदि भाग लेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री मोदी ने आम लोगों व सभी संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस के आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

- Advertisement -