भाजपा का हमला, कहा- पॉकेट पार्टी बन चुकी है कांग्रेस

0
60
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटना।  भाजपा ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस अब पॉकेट पार्टी बन चुकी है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा द्वारा कांग्रेस को जमात की पार्टी बताए जाने पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को जमात की पार्टी बताने वाले बिहार कांग्रेस के नेता अब भी भी इतिहास में जी रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बौखलाहट में भारत के खिलाफ खबरें दे रहे है अमेरिकी-पाकिस्तानी मीडिया

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के सामने पूरी तरह नतमस्तक कांग्रेस पार्टी अब भी भी इस मुगालते में है कि जनता इनके थोथे बयानों से प्रभावित हो इन्हें फिर से अपना लेगी। कांग्रेस यह जान लें कि दिन में ऐसे सपने देखने के कारण ही उनकी आज ऐसी दुर्गति है। जनता जानती है कि कांग्रेस से बड़ा जातिवादी और तुष्टीकरण करने वाला सांप्रदायिक दल और कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि कांग्रेस जमात की नहीं, बल्कि एक खास परिवार की पॉकेट पार्टी बन चुकी है, जहां आम कार्यकर्ता की नहीं, बल्कि शाही खानदानों के युवराजों की चलती है। इनके लिए जमात का मतलब आम जनता नहीं, बल्कि घोटालेबाजों और भ्रष्टचारियों का गठजोड़ है, जो इनके दस साल के पिछले राज में देश के 12.5 लाख करोड़ रुपए डकारने के आरोपित हैं। कांग्रेस यह जान ले कि उसके ऐसे सतही बयानों से बिहार की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

यह भी पढ़ेंः क्या राहुल पाकिस्तान की मदद करने के लिए कश्मीर गये थे- राजीव रंजन

जनता यह समझ चुकी है कि जो पार्टी अपने मेहनती कार्यकर्ताओं की नहीं हो सकती, वह जनता की क्या खाक परवाह करेगी। उन्हें पता है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस का हाथ सिर्फ भ्रष्टाचारियों के साथ रहता है, जिसकी झलक मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगी है। आज वहां की जनता को भी इन्हें चुनने का खासा अफ़सोस है।

श्री रंजन ने आगे कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस का इतिहास काफी पुराना है और इस पर जनता ने लंबे समय तक विश्वास भी किया। लेकिन वह युग कब का समाप्त हो चुका है। आज कांग्रेस एक ख़ास परिवार के नेतृत्व में चंद लोगों के लिए पैसा और पॉवर हासिल करने का महज एक जरिया भर बन कर रह गयी है। यही वजह है कि इसे आज अपने से छोटे दलों के सामने गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाने से भी गुरेज नहीं है। कांग्रेस के लोग जान लें कि अगर इन्हें अपनी राजनीति चलानी है तो हवाबाजी के बजाए सबसे पहले अपने दल में कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए लोकतंत्र लाना होगा, नहीं तो जिन चंद गिनती के राज्यों में यह गलती से सत्ता में आ गयी है, वहां से भी साफ़ हो जायेगी।

यह भी पढ़ेंः संयुक्त राष्ट्र में राहुल का झूठ बना पाकिस्तान का सहारा : राजीव रंजन

- Advertisement -