रांची ‘जिला ओपेन बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता’ में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा  

0
727

रांची: जिला मलखंब संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय मोती राज देवी मेमोरियल रांची जिला ओपेन बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने किया। जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य राजीव रंजन पिंटू द्वारा किया गया। दोनों ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुभकामनायें दी।

जबकि आगंतुकों का स्वागत रांची जिला मलखंब संघ के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया ।निर्णायक के रूप में वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार, अनुज कुमार, पिंकी कुमारी, इस्तीयाक अंसारी और भरत कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -

आज के परिणाम इस प्रकार हैं:-

पोल मलखंब बालक वर्ग अंडर- 19

1- कृष्णा कुमार, 2- संजय कुमार और 3- शुभम प्रसाद

अंडर- 16 

1- आकाश कुमार, 2- रवि कुमार और 3- अभिषेक पासवान

अंडर- 12

1- प्रिन्स कुमार, 2- शनि कुमार और  3- प्रवीण इदंवार

वहीं बालिका वर्ग में रोप मलखंब अंडर- 12 के परिणाम इस प्रकार हैं:

1- प्रीति कुमारी, 2- मनीता उरांव और 3- पिया कुमारी

अंडर-16

1- दिव्या कुमारी 2- अनुष्का कुमारी और 3- जीतन कच्छप

अंडर– 19

1- महिमा कुमारी, 2- रशिम कच्छप  और 3- अंजन कुमारी

गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल पवेलियन में शाम 4 बजे रांची जिला ओलंपिक संघ की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -