पंचायत से प्रखंड तक संगठन को मजबूत बनाएगी भाजपा : सम्राट

0
115

खगड़िया। राज्य सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला के लोकसभा  प्रभारी सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से तय हुआ कि पार्टी 20 सूत्री के तर्ज पर 23 सूत्री कार्यक्रम खगड़िया जिले में चलायेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा पंचायत से प्रखंड स्तर तक बैठक करेगी।

भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रत्येक बूथ के लिए जिले के विशेष प्रभारी द्वारा बैठक में यह निर्देश दिया गया कि मुख्य रूप से नमो एप से अपने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोड़ें। बूथ कमेटी की पूरी संरचना स्थापित करें। बूथ का ग्रेडेशन करें, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं व आशा दीदी और जीविकाओं की बहनों को हर बूथ कमेटी पर अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें।

- Advertisement -

इसके अलावा पंचायत के जन प्रतिनिधियों में सभी जीते हुए और हारे हुए जनप्रतिनिधि के अलावा, पैक्स के अध्यक्षों को भाजपा के साथ अधिक से अधिक संख्या में जोड़ कर संगठन को मजबूत बनायें। अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा संगठन से जुड़ी कई अन्य बातों पर चर्चा की गई।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया लोक सभा के विशेष प्रभारी सम्राट चौधरी ने बताया कि पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर पर भाजपा इस जिले में एक विशेष अभियान के तहत 26 सितंबर से लेकर अगले 5 अक्टूबर तक सघन अभिनय चलाएगी। इसका नाम शक्ति केंद्र सम्मेलन के रूप में दिया गया है। प्रखंड स्तर पर 6 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक सम्मेलन के माध्यम से सभी बूथों को मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा खगड़िया जिला में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से राय मशविरा पार्टी की बैठक में किया गया।

इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, खगड़िया जिला के लोकसभा प्रभारी अरविंद शर्मा, जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, कंचन पटेल, अभय कुमार सिंह, रवीश चंद्र सिंह, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, दीपक सिंह, समस्तीपुर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुनीता सिंह, सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के संजय भगत समेत पार्टी के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः भाजपा की हालत- दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम

- Advertisement -