BJP का दावा- बिहार जनसंवाद की सफलता से सहमा है विपक्ष

0
138
संजय जयसवाल ने नीतीश शासन की तारीफ के पुल बांधे। कहा राजद शासन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल था, लेकिन नीतीश शासन में बदमाश जेल गये या मारे गये।
संजय जयसवाल ने नीतीश शासन की तारीफ के पुल बांधे। कहा राजद शासन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल था, लेकिन नीतीश शासन में बदमाश जेल गये या मारे गये।

पटना। BJP का दावा है कि बिहार जनसंवाद की सफलता से विपक्ष सहमा हुआ है। यह दावा किया है बिहार प्रदेश BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने। उन्होंने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि चंद दिनों पहले अमित शाह के आयोजित हुए बिहार जनसंवाद की अभूतपूर्व सफलता ने विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। वैचारिक दरिद्रता के शिकार इन दलों को अब सूझ ही नहीं रहा है कि करें तो क्या करें। इसीलिए इन्होनें अब इस कार्यक्रम के बारे में बेसिर-पैर की झूठी अफवाहों को फैलाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के खिलाफ इनके तर्क इतने खोखले और हास्यास्पद हैं कि उन्हें सुन कर इनकी बुद्धि पर किसी भी पढ़े-लिखे इंसान को तरस आएगा। इनके हिसाब से इस कार्यक्रम में बेहिसाब पैसे खर्च हुए हैं, जबकि एक बच्चा भी यह बता सकता है कि फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित इस कार्यक्रम का खर्च, इनके युवराजों के एक महीने के जेब खर्च के सामने भी नहीं ठहरने वाला। ये दल जान लें कि वे कितना भी थाली या छाती पीट लें, जनता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः चिराग पासवान ने फिर नीतीश को चिढ़ाया, कहां से मिल रही ताकत !

जायसवाल ने कहा कि झूठ बोलने को ही राजनीति समझने वाले इन दलों को वास्तव में पीड़ा इस बात की है कि जहाँ भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना संकट में भी इतनी मेहनत कर रहे हैं, वहीं इनके नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। लॉकडाउन में शीर्ष नेतृत्व के एक आह्वान पर जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के काम किए हैं, उससे ये दल पहले ही बौखलाए हुए हैं और अब डिजिटल माध्यमों से की गयी इस नई क्रांतिकारी शुरुआत ने उन्हें अंदर तक सहमा दिया है। इन अवसरवादी दलों को यह समझ में आ गया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और पार्टी के प्रति समर्पण के आगे उनका संगठन कहीं नहीं ठहरता। इसके बावजूद इनकी बुद्धि अब भी नहीं खुल रही है। इन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा है कि कार्यकर्ता अपने नेताओं का ही अनुसरण करते हैं। जैसा बीज बोयेंगे, उन्हें वैसी ही फसल मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी-जेडीयू के बीच इनदिनों भवह-भैसुर का चल रहा खेल

BJP का दावा है कि इस बिहार जनसंवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी सोशल मीडिया व आईटी सेल और पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासन और कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है, उसकी मिसाल मिलनी मुश्किल है। हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक खुद से आगे बढ़कर अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए इस वर्चुअल रैली को सफल बनाया। वास्तव में दूसरे दलों को झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति से आगे बढ़ते हुए हमारे कार्यकर्ताओं से सीख लेनी चाहिए।

भाजपा का पटना साहिब में 11 से घर-घर संपर्क अभियान

 

भाजपा का पटना साहिब में 11 से घर-घर संपर्क अभियान। नंद किशोर यादव ने दिया टास्क
भाजपा का पटना साहिब में 11 से घर-घर संपर्क अभियान। नंद किशोर यादव ने दिया टास्क

बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर जनता के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र और केंद्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक पहुंचाने का आह्वान किया है। यादव भाजपा, पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, 14 मंडलों के पदाधिकारियों, प्रभारियों, सहप्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख, सह प्रमुख, मंडल के आई.टी. प्रमुख, जिला आई.टी. सेल (पटना सिटी) एवं मंच-मोर्चा अध्यक्षों व नवगठित प्रान्त एवं जिला स्तर की विभिन्न समितियों में बने पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 से 14 जून तक इस कार्य को सम्पन्न करने को कहा गया है। यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के हुए बिहार जन संवाद से पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं।

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना के जेल सुधार मॉडल को लागू करें झारखंड-बिहार

- Advertisement -