भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगाः हेमंत

0
127
भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नमन किया।
भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नमन किया।

रांची। भगवान बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नमन किया। अमर शहीद की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मुख्यमंत्री ने नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले घरती आबा ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके साहस, समर्पण और बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

कलाम ने बिरसा मुंडा को झारखंड का ब्रांड एम्बेसडर कहा था

वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा ने बिरसा मुंडा के बारे में एक रोचक प्रसंग का जिक्र करते हुए पुण्यतिथि पर नमन किया है। उन्होंने लिखा है- राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम ने रांची के राज भवन में यहाँ के माननीयों से कहा था कि झारखंड के दो ब्रांड एम्बेसडर हैं। शहीद बिरसा मुंडा और जेआरडी टाटा। पहले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तो दूसरे आर्थिक तरक्की के अग्रणी। आप इन दोनों महानुभावों को अपने सामने रखकर विकास की योजना बनाएं। झारखंड में इनके योगदान को हमेशा याद रखें। झारखंड की तरक्की में इनकी सबसे बड़ी भूमिका है।

- Advertisement -

पता नहीं डॉ कलाम के पाठ का यहां के माननीयों पर कोई असर पड़ा या नहीं, लेकिन डॉ कलाम के शब्द आज भी और आगे भी प्रासंगिक बने रहेंगे। वीर सपूत बिरसा मुंडा का आज शहादत दिवस है। हर झारखंडी को उन्हें याद करने का तो बनता ही है। कम उम्र में वीरता की अद्धभुत मिसाल पेश करने वाले इस युवा महानायक ने यहां के लोगों को आजादी का पाठ पढ़ाया था।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के रंग-ढंग से और भी परेशानियां कर रहीं इंतजार

प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख दिये

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के एक समूह द्वारा एक लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए छात्रों के द्वारा किये गए सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। छात्रों की ओर से तुलिका मेरखा तिर्की, अभिनव तिर्की व रतन तिर्की ने मुख्यमंत्री को चेक सौंपा।

यह भी पढ़ेंः भानु प्रताप शाही ने पलामू प्रमंडल के लिए 5000 करोड़ का पैकेज मांगा

सिधो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी की कुलपति सीएम से मिलीं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिधो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी, दुमका की कुलपति प्रो. सोना झरिया मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को पुस्तक और फूल का पौधा भेंट किया।

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना के जेल सुधार मॉडल को लागू करें झारखंड-बिहार

- Advertisement -