सड़क किनारे बैठे 6 को रौंदा, 2 की मौत, डूबने से 2 बच्चे मरे

0
115
बिहार
बिहार

बिहार वमें दो अलग-अलग हादसों में 4 की मौत हो गयी। एक घटना समस्तीपुर में हुई, जहां नदी में नहाने गये 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। दूसरी घटना दरभंगा की है, जहां एक वाहन ने सड़क किनारे बैठे 6 लोगों को कुचल डाला। 2 की तो मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गये।

दरभंगा। जिला के बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल डुमरी मोड़ पर गुरुवार की संध्या करीब 8 बजे तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे बैठे 6 लोगों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही 2 की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे गंभीर रूप से घायल एक अन्य को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतकों में बिरौल डूमरी गांव के चलितर राम के  दोनों पुत्र 28 वर्षीय रमेश राम एवं 30 वर्षीय मुन्ना राम शामिल हैं।

- Advertisement -

अंधेरा का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा। हालांकि चालक एवं वाहन मालिक स्थानीय बताया जाता है। इस घटना के बाद स्थानिय लोगों ने बिरौल कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई। लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

समस्तीपुर में नदी में डूबने से दो बालकों की मौत

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर प्रखंड स्थित झहुरा दुर्गास्थान पुस्तकालय के पास नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। मृत बालकों के नाम रंजन कुमार और दूसरा संतोष कुमार बताये जा रहे हैं। दोनों की उम्र करीब 12-13 साल और पिता का नाम नंदू महतो बताया गया है। नहाने गये बच्चों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः सोनपुर रेल खंड पर ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत

- Advertisement -