जानिए क्यों चर्चा में है प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म इंडियन विराज

0
310
  • 5 अक्टूबर को हुई है फिल्म रिलीज
  • पहले दिन ही मिली बंपर ओपनिंग

पटना। कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म इंडियन विराज का प्रदर्शन 5 अक्टूबर को एक साथ 50 से ज्यादा सिनेमाघरों में हुआ है। इस आशय की जानकारी  फिल्म के नायक प्रिंस सिंह राजपूत ने आज राजधानी पटना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में काफी कुछ ऐसा है, जो भोजपुरी फिल्मों में देखने को नहीं मिलता। फिल्म को अश्लीलता से दूर रखा गया है। डीजय मूवीज इंटरटेनमेंट प्रा.लिमिटेड के बैनर तले बनी निर्माता दीपक जैन की “इंडियन” का प्रदर्शन बिहार-झारखण्ड के सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत, रितिक शर्मा, जमाल खान, माही खान, आलम राज, रूपा सिंह, छाया सिंह, बिपिन सिंह, बृजेश त्रिपाठी व प्रेम दुबे की प्रमुख भूमिका है।

फ़िल्म का निर्देशन सुप्रसिद्ध निर्देशन व संगीत रमाकांत प्रसाद ने किया है, जबकि कार्यकारी निर्माता रमजान साह, कथा,पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा, सह निर्देशक धनंजय तिवारी, डीओपी इमरान अंसारी, एक्शन प्रदीप खड़का का है। उल्लेखनीय यह है कि फ़िल्म पूरी तरह देशभक्ति व साफ सुथरी मनोरंजक है। इसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते हैं।

- Advertisement -

फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत देशभक्त युवक की भूमिका में नज़र आयेंगे। वहीं अभिनेत्री रितिक शर्मा भी चुनैतीपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगी। दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गीत फिल्माया गया है, जो काफी कर्णप्रिय हैं। जैसा कि फिल्म समीक्षक मान रहे थे कि साफ-सुथरी विषय वस्तु पर बनी इस फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे, ठीक उसी तरह दर्शकों ने इस फिल्म को शानदार ओपनिंग दी है। खासकर इस फिल्म को देखने के लिए महिलाओं की भारी तादाद सिनेमाघरों की तरफ आ रही है। छपरा, सीवान, गोपालगंज, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बेतिया, मोतिहारी में फिल्म को  खासे दर्शक मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः इस बार नौका पर आएंगी माँ दुर्गा और जाएंगी हाथी पर सवार होकर

- Advertisement -