Sarthak Samay
4242 पोस्ट
1 टिप्पणी
Sarthak Samay is a news website, which publish latest news articles on daily basis. Subscribe to our mailing list for news alerts in your inbox.
बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र की परसा पंचायत के डुमरिया में नल जल योजना की जांच को पहुंचे बेतिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह मझौलिया प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी मनोज कुमार पवन को ग्रामीणों ने घंटों बंधक बना डाला। इस क्रम में जांच पदाधिकारी के समक्ष ही विरोधी लोगों ने शिकायतकर्ता पूर्व उप मुखिया सैदुल्लाह को पीटकर घायल...
पटना। आज वर्ल्ड विज़न द्वारा होटल क्लार्क्स इन में आयोजित "परिवार और समुदाय में पुरुषों की देखभाल की भूमिका पर राज्य स्तर पर परामर्श“ के एक सत्र की अध्यक्षताकरते हुए जेंडर रिसोर्से सेंटर के प्रधान सलाहकार आनन्द माधव ने कहा कि इसके लिये यह आवश्यक है कि हर स्तर पर महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाये।हम महिलाओं के लिये निर्णय लेते हैं, लेकिन अगर महिलाएं उस निर्णय लेने की प्रक्रिया में में शामिल नहीं हैं तो इसका कोई मायने नहीं है।
विदित हो कि 389 सदस्यीय संविधान सभा में मात्र 15 महिलाएं ही थीं। यानि 3.88%।आज भी इस स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है।हमारे संसद में मात्र 9 प्रतिशत महिलाओं की उपस्थिति है तो हमारे राज्य में 14 प्रतिशत। न्यायपालिका में राष्ट्रीय स्तर पर अगर यह 11 प्रतिशत है तो बिहार में मात्र 6 प्रतिशत। हलांकि पंचायती राज्य व्यवस्था मे 50 % आरक्षण रहने से बिहार मे महिला पंचायत प्रतिनिधियों की संख्या 52 % है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह मात्र 46% है। 42.5% की दर से बाल विवाह में बिहार तो अव्वल है ही।
उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि परिवर्तन नही हुआ है या प्रयास नहीं हुआ है।सरकार की कई लाभकारी योजनाएं महिलाओं और बालिकाओं के लिये है।इनमें प्रमुख हैं सायकिल योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमंत्री अक्षर अंचल योजना। आज बिहार में 75% महिलाएं घरेलू निर्णय में सहभागी हैं। जीविका के माध्यम से भी महिलाओं के सशक्तीकरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है।पर, इसमें समाज के हर वर्ग के सहयोग की आवश्यकता है।
उद्घाटन सत्र में महिला आयोग की अधयक्ष दिलमनी मिश्रा ने कहा कि आयोग अपने स्तर से महिला सशक्तीकरण के कार्य में लगा हुआ है और काउंसिलिंग के माध्यम से सुधार लाने का प्रयास करता है। सुधा वर्गीस ने कहा कि हमारी मानसिकता ही पुरूष को प्राथमिकता प्रदान करने की है। इसे बदलना आवश्यक होगा। इसके पहले वर्ल्ड विज़न के सत्यप्रकाश प्रमाणिक ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को महिला विकास निगम के प्रभारी प्रोजेक्ट डाइरेकटर रूपेश सिन्हा, यूनीसेफ़ की मोना सिन्हा, औकसफेम की सुष्मिता गोस्वामी, जीविका की अर्चना, वर्ल्ड विज़न की करेन पीटरसन, एलविन, C3 के गुंजन और बिहार विपदा प्रबंधन की मधुबाला ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ेंः चार वर्षों में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं: राजीव रंजन
छपरा। बनियापुर थाना क्षेत्र के एनएच- 331 चेतन छपरा तीखा मोड़ के हरनाथ ठाकुर के घर के नजदीक बाइक और बोलेरो गाड़ी के धक्के में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो गाड़ी के चालक सहित उसमें सवार यात्री गाड़ी छोड़ फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से जख्मी...
पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था में सुधार, पेशेवर अपराधियों की गतिविधियाँ, पुलिस की गश्ती, पुलिस प्रशिक्षण, सांप्रदायिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई, महिला एवं छात्रावासों की सुरक्षा, साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, नक्सली गतिविधियों पर रोक, लूट, हत्या, अपराध, बलात्कार, रेल एवं बैंक डकैती,...
रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को देशभर में सबसे ज्यादा सराहा गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। काम अब अंतिम चरण में है। 15 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता ही...
सीएम रघुवर दास ने ऊर्जा विभाग को सौंपीं इलेक्ट्रिक कारें
पहली खेप में इइएसएल से झारखंड को 20 कारें मिली हैं
पखवाड़े भर में झारखंड आयेंगी और 30 इलेक्ट्रिक कारें
रांची। इलेक्ट्रिक कारों का सपना झारखंड में साकार हो गया। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल का बुधवार को श्रीगणेष किया। इसकी शुरुआत भी ऊर्जा विभाग...
किशनगंज। पुलिस और डकैतों के साथ एनकाउंटर में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक डकैत भी मारा गया और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने घटना की पुष्टि कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार डकैतों में से दो झारखण्ड के साहेबगंज, एक पूर्णिया...
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में बढ़ते अपराध ने विचलित कर दिया है। उनकी चिंता का आलम यह है कि उन्होंने तमाम आला अधिकारियों की इस मुद्दे पर आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में माब लिंचिंग (Mob Lynching) की घटनाओं में 6 लोगों की मौत से वह खासा...
पटना। बिहार प्रतिभाओं की खान है। आजादी के पहले से अब तक इंडियन सिविल सर्विसेज परीक्षा में दो लोगों ने बिहार का नाम टापर बन कर रौशन किया। आजादी से पहले सीवान के डा. राजेंद्र प्रसाद और आजादी के बाद अमीर शुबहानी ने। फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बिहार की ही है। नाम रौशन करने का ताजा...
पटना। बिहार फिलहाल दलित-पिछड़े और सवर्ण राजनीति के घनचक्कर में फंसा है। दलितों के प्रति लगभग सभी दलों का झुकाव हाल के दिनों में बढ़ा है। खासकर एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन कर एनडीए ने दलितों के प्रति दरियादिली दिखाई है। अब राष्ट्रीय जनता दल नीत बिहार में बना महागठबंधन सवर्णों को आकर्षित करने की फिराक में है। आरजेड़ी की...