एनकाउंटर में  डकैत मारा गया, 3 गिरफ्तार, पुलिस का जवान शहीद

0
106
बिहार
बिहार

किशनगंज। पुलिस और डकैतों के साथ एनकाउंटर में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक डकैत भी मारा गया और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने घटना की पुष्टि कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार डकैतों में से दो झारखण्ड के साहेबगंज, एक पूर्णिया और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मौके से फरार डकैतों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सीमावर्ती चेक पोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है।

- Advertisement -

किशनगंज टाउन थाना के पूरबपाली पॉवर हाउस के नजदीक जूट व्यवसायी नन्दू अग्रवाल के गोला में दर्जनों डकैतों ने Dबीती रात धावा बोल दिया था। कारोबारी के स्टाफ के शोर मचाने पर उधर से गुजर रही पुलिस की गश्ती टीम पर डकैतों ने फायरिंग कर दी। हमले में जवान बिरसा उरांव शहीद हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक डकैत को ढेर कर दिया और  तीन डकैतों को खदेड़ कर पकड़ लिया। इस बीच डकैतों ने चाकू गोद कर वॉचमैन को गम्भीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया। उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः BIHAR में फिर हुई MOB LYNCHING की वारदात, अब सीतामढ़ी में

डकैतों से मुठभेड़ के बाद मौके से दर्जनों देसी बम, कट्टा और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी भी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी इलाकों की नाकेबंदी कर दी गई है। गौरतलब है कि नन्दू अग्रवाल के घर इससे पहले भी दो बार डकैती की वारदात हो चुकी है।

भूकंप से हिला बिहार के सीमांचल का इलाका, तीव्रता 4.5 आंकी गयी

पटना। बिहार के कई जिलों में आज सुबह 10:25 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। सुबह भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, मुंगेर, सहरसा, किशनगंज, बेगूसराय, सुपौल सहित कई इलाकों में धरती के डोलने से लोग दहशत में आ गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है और भूकंप का केंद्र असम का कोकराझाड़ जिला बताया गया है।

यह भी पढ़ेंः RJD सवर्णों को साधने में जुटा, भूराबाल से किया किनारा

- Advertisement -