दो सगी बहनों को चाकू मारा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0
164
मृतका के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़

सासाराम (रोहतास)। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप एक मकान  के कमरे में रविवार की दोपहर दो सगी बहनों पर उस्तरे से अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। हमले में बड़ी बहन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरी जान बचा कर कमरे से भागने में सफल रही। स्थानीय लोगों की नजर जब जख्मी लड़की पर पड़ी तो उसे इलाज के लिए बगल के श्री शिरडी धाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अस्पताल में वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। आशंका है कि गलत नीयत रखने वाले सिरिफरों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। सूचना के मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रियरंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मृतका की पहचान बिक्रमगंज शहर के असकामिनी नगर निवासी उत्कर्ष पांडेय की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गई है।  जख्मी उसकी छोटी बहन का नाम प्रियंका कुमारी बताया गया है।

- Advertisement -
6 माह पहले हुई थी छेड़खानी, मिल रही थी मार डालने की धमकी

बिक्रमगंज के असकामिनी नगर निवासी उत्कर्ष पांडेय काराकाट प्रखंड के भड़कुरिया के मूल निवासी हैं। बिक्रमगंज में जीविकोपार्जन के लिए वह खटाल चलाते हैं। उत्कर्ष पांडेय के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां थे। घटना के बाद बताया जा रहा है कि उनके पैतृक गांव के ही शेषनाथ पांडेय सहित 4 लोगों ने 6 माह पूर्व असकामिनी नगर स्थित आवास पर घर में प्रवेश कर प्रीति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी के साथ छेड़खानी की थी। इस संबंध में स्थानीय थाना में मृतका प्रीति कुमारी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण परिजनों ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से गुहार लगायी थी, परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा सिर्फ कार्रवाई करने का आश्वासन भर प्राप्त हुआ था। उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि बेटियों के साथ उस घटना के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ेंः

भाजपा में मची भगदड़, पहले शत्रुघ्न व कीर्ति बागी बने, अब उदय सिंह

लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की बन रही संभावना

रोड शो के बाद अनंत सिंह को आस, हर हाल में मिलेगा हाथ का साथ

पुण्यतिथिः आधुनिक युग के  विद्रोही संन्यासी का नाम है ओशो

तेज प्रताप का बदला ठिकाना, अपनों को छोड़, अलग घर बसाया

राहुल की रैली के बाद ही महागठबंधन में सीटों का बंटवारा संभव

सवर्ण आरक्षण के मुद्दे ने आरजेडी में पैदा कर दी है खटास

पुष्य नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में 21 जनवरी को मनेगी पौष पूर्णिमा

बिहार का छोरा ले आया बुल्गारिया की बहू, रचाई शादी

दारोगा के कहने पर घूस ले रहा सिपाही नवादा में गिरफ्तार

समस्तीपुर में डेयरी संयंत्र व बिहिया में  पशु आहार कारखाना लगेंगे

मामला जो भी हो, समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि हर एक बिंदु पर बारीकी से अनुसंधान किया जा रहा है। हत्यारों को चिन्हित कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -