BIHAR BRIEF: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान

0
116
बिहार
बिहार

नवादा। रजौली के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान शुरू हो गया है। दोनो तरफ से मुड़भेड़ की सूचना है। भनेखाप के इलाके में 15-20 नक्सलियों के होने की सूचना के बाद इलाके की पूर्ण नाकेबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया गया है। एसएसबी, एसटीएफ के जवानों को मोर्चा पर लगाया गया है। झारखंड के कोडरमा पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। भाकपा माओवादियों के आईईडी एक्सपर्ट प्रद्युम्न शर्मा के साथ 15-20 नक्सलियों के ग्रुप के मौजूद होने की पक्की सूचना के बाद कार्रवाई शुरू की गई। नवादा एसपी ने भी ने भी पुष्टि की है।

निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने फांसी लगायीः नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक पर स्थित स्टेपिंग स्टोन इन्टरनेशनल स्कूल के निदेशक सुनुज कुमार ने  स्कूल के परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग का मामला होने का अनुमान है।

- Advertisement -

किराना ब्यवसायी को चाकू मार 1.30 लाख की लूटः सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला व दुर्बेला गांव के बीच नदी के बांध पर एक किराना ब्यवसायी को अपराधियों  द्वारा चाकू मार कर घायल कर  1 लाख 30 हजार रुपए लूट लिये गये। घटना शुक्रवार की देर शाम की बतायी जाती है। घायल  व्यवसायी नगवां गांव निवासी त्रिपुरी ठाकुर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी अनुसार  व्यवसायी बेला बाजार स्थित दुकान को बन्द कर देर शाम अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच अपाची पर सवार तीन की सँख्या में अपराधियों ने उन्हें बेला शिवाला से दक्षिण ओवरटेक कर घेर लिया।  पिस्टल सटा कर रुपये मांगे। उन्होंने जब रूपए नहीं दिए तो बांह में चाकू मार अपराधियों ने उन्हें घायल कर दिया और पॉकेट से रुपए निकाल आराम से फरार  हो गए। इस मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

अवतार नगर में विवाहिता की हत्या : सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव में एक महिला की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला  की मां गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा निवासी सीता देवी ने अवतार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु लिखित  आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि दस वर्ष पूर्व मेरी बेटी फूला कुमारी की शादी हराजी निवासी मोती राय के पुत्र विनोद राय से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। वे लोग उनकी लड़की को नापसंद करने की बात कहा करते थे। शनिवार की सुबह उनके दामाद विनोद राय ने फोन पर खबर दी कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर हम हराजी आये तो हमारी बेटी का शव भी नहीं था। शव गायब देख हत्या की आशंका हुई। दामाद विनोद राय, मोती राय, मथुरा राय, सास व गोतनी को नामजद अभियुक्त बना अपनी बेटी की हत्या करने व उसके शव को गायब करने का आरोप उन्होंने लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में युवाओं कौशल विकास पर खर्च हो रहे 700 करोड़

- Advertisement -