हेमंत सोरेन का आरोप, भाजपा भुना रही है आयुष्मान भारत योजना को

0
181
ऐक्शन में दिखे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। मंगलवार को धनबाद नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
ऐक्शन में दिखे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। मंगलवार को धनबाद नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का राजनीतिकरण कर दिया है। रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रांची आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत है, लेकिन आयुष्मान भारत योजना विदेशी कंपनियों का फोटो कॉपी है। जिससे केंद्र सरकार इंश्योरेंस कंपनी को लाभ पहुंचाना चाहती है और पहुंचा भी रही है।

प्रधानमंत्री  23 को आएंगे रांची, तैयारियां अंतिम चरण में

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इसे जनता को लाभ तो नहीं पहुंचेगा, लेकिन केंद्र की सरकार को फायदा आर्थिक रूप में अधिक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र एवं राज्य सरकार सिर्फ जुमला पर चलती है। इसका जवाब जनता जल्द देगी। हेमंत सोरेन ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी भी झारखंड दौरे पर आये थे। उन्होंने भी कहा था रिम्स को एम्स बना देंगे, आज क्या रिम्स एम्स में परिवर्तित हो गया।

झारखंड में युवाओं कौशल विकास पर खर्च हो रहे 700 करोड़

केंद्र की सरकार इसी तरह गंगा सफाई के नाम पर हजारों करोड़ों रुपये लूट लिये हैं। यह पैसों की बंदरबांट की तरह की योजना है। हर बार चोरी नहीं की जा सकती। इन्हें जनता की अदालत में जवाब देना ही पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस योजना से स्वास्थ्य क्षेत्र की हालत बद से बदतर ही होगी और यह पैसा उगाही की योजना है। जिस तरह राज्य और केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ा कर पैसा लूटने का काम कर रही हैं, यह योजना भी ब्लैक लिस्टेड अस्पतालों को फायदा पहुंचाने की योजना है।

झारखंड में अब स्कूली बच्चों को मिलेगी साइकिलः रघुवर दास

सफाई सिर्फ पीएम-सीएम के लिए नहीं, सबके लिए जरूरीः रघुवर

गोपालगंज की रीता देवी ने मछली पालन से बदली अपनी किस्मत

- Advertisement -