कोविड गाइड लाइन न मानने वाली 5 दुकानों को किया गया सील

0
252
कोविड गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में रांची की 5 दुकाने सील
कोविड गाइडलाइंस के उल्लंघन के आरोप में रांची की 5 दुकाने सील

रांची। कोविड गाइड लाइन न मानने वाली रांटी की 5 दुकानों को सील किया गया है। जिला के दुकानों/ प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची ज़िला प्रशासन द्वारा लगातार जांच जारी है।

आज सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची शत्रुंजय कुमार ने कोरोना की शर्तों के अनुपालन को लेकर रांची के विभिन्न दुकानों/ प्रतिष्ठानों की जांच की। एडीएसएस, रांची द्वारा 43 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया।

- Advertisement -

जांच के क्रम में 5 दुकानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। उसके बाद उक्त दुकानों/ प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया। उपायुक्त, रांची के निदेशानुसार दुकानों/ प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/ प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आपको बताएं कि कल रांची डोरंडा क्षेत्र की दो दुकानों को कोरोना की शर्तों के उल्लंघन के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया था।

- Advertisement -