हेमंत सोरेन ने कहा- आजादी में बुधु भगत का योगदान अतुल्य

0
241
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला अवर निबंधक, देवघर श्री राहुल चौबे को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला अवर निबंधक, देवघर श्री राहुल चौबे को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

रांची। हेमंत सोरेन ने कहा है कि आजादी में वीर शहीद बुधु भगत का योगदान अतुल्य है। उनको याद कर और उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम झारखंडवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने वीर बुधु भगत (उराँव) की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1857 की क्रांति के पहले 1831-32 में अंग्रेजों के विरुद्ध झारखंड के वीर बुधु भगत ने विद्रोह किया था। उनका योगदान अतुलनीय है। हमें उन पर गर्व है। उनकी शहादत हमें उनके आदर्शों एवं अपनी माटी के प्रति सच्ची निष्ठा निभाने के लिए प्रेरित करता है।

आइए, शहीदों के सपनों का झारखंड बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी माटी की, अपने धरा के स्वाभिमान के लिए, उसकी स्वतंत्रता के लिए वीर बुधु भगत विपरीत परिस्थितियों में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे, ताकि खुशहाल और समृद्ध झारखंड का निर्माण हो सके। आइए, हम मिलकर वीर शहीदों के सपनों के झारखंड का निर्माण करें।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन का नया राजनीतिक अवतार, राष्ट्रीय फलक पर उभरता चेहरा

मनोज तुरी के त्वरित इलाज सीएम ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीटर के माध्यम से ज्ञात हुआ कि गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड स्थित ग्राम खैरीडीह के फुलवाटांड़ टोला निवासी श्री मनोज तुरी  स्पाइनल में चोट की वजह से कठिनाई की जिंदगी जी रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मनोज तुरी के प्रति  संवेदनशीलता दिखाते हुए गिरिडीह उपायुक्त को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य दल को भेजकर मनोज तुरी के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे स्वस्थ होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।

यह भी पढ़ेंः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनी फरियादियों की पीड़ा

बच्चे स्कूल जाएं, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मनोज तुरी के बच्चे स्कूल जाएं, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मामले पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, तत्काल कार्रवाई शुरू हुई। मामले पर संज्ञान लेते हुए गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया है कि गिरिडीह के सिविल सर्जन और बिरनी के बीडीओ को तत्काल भेज कर मनोज तुरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज शुरू कराया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि उन्हें सदर अस्पताल लाया जा रहा है और बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर भेजने सहित हर विकल्प पर कार्य होगा। उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक को मनोज तुरी के बच्चों की शिक्षा को हर हाल में सुनिश्चित करने और उसका पर्यवेक्षण करते रहने का निदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर का विमोचन किया

5 से 18 अप्रैल तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट

झारखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिये भारतीय सेना द्वारा 5 अप्रैल  से 18 अप्रैल 2020 तक राँची के बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में झारखण्ड के सभी जिलों के पुरूष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने के लिये अभ्यर्थी *www.joinindianarmy.nic.in* पर जाकर 5 फरवरी से 20 मार्च 2020 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करा सकते है। 21 मार्च से 4 अप्रैल 2020 तक रजिस्टर्ड मेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजा जायेगा जिसमें रैली में उपस्थित होने संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के सीधी भर्ती का कार्यक्रम चलाया जाता है। इससे वैसे अभ्यर्थी जो देश सेवा के लिए भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते है उन्हें रिक्रूटमेंट रैली के माध्यम से सीधा अवसर प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ेंः हेमंत ने कल्याण गुरुकुल के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा

- Advertisement -