सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड Bollywood के लिए पहला नहीं है

0
303
Sushant Singh मामले में CBI की अग्निपरीक्षा होगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) करेगी तो यह सवाल वाजिब हो जाता है।
Sushant Singh मामले में CBI की अग्निपरीक्षा होगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) करेगी तो यह सवाल वाजिब हो जाता है।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड का मामला Bollywood के लिए पहला नहीं है। इसके पहले भी कई Bollywood के कई एक्टर और एक्ट्रेस सुसाइड कर चुके हैं। गुरु दत्त से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक यह कड़ी लंबी है। आंकड़े बताते हैं कि कम से कम ढाई दर्जन नायक-नायिकाओं ने अलग-अलग कारणों से असमय मौत का रास्ता चुना।

सुशांत सिंह राजपूत की तरह असमय मौत को अपनाने वाले ऐसे लोगों में तकरीबन सबकी एक जैसी कहानी दिखती है। अलग-अलग कारणों से सभी डिप्रेशन का शिकार हुए। ज्यादातर मामलों के केंद्र में कोई न कोई स्त्री रही। अभिनेत्रियों की बात करें तो उनके मामले में डिप्रेशन की वजह प्रेम में असफलता, काम न मिलने का तनाव या शोषण से उपजी निराशा-हताशा ही कारण रही। फिल्मों की रंगीन दुनिया की चकाचौंध ने लोगों को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया, लेकिन यहां की वास्तविकता ने इतना निरा3श किया कि लोग मौत को ही इसका समाधान मानने लगे।

- Advertisement -

पाकीजा फिल्म से मशहूर हुई अभिनेत्री मीना कुमारी की मौत का मूल कारण भी डिप्रेशन ही रहा। डिप्रेशन में उन्होंने शराब का सहारा लिया और लीवर सिरोसिस का शिकार हो गयीं। डाक्टरों ने उन्हें ड्रिंक लेने से मना किया, लेकिन अंदर से टूटी हुईं मीना ने पीना नहीं छोड़ा। उनकी मौत का प्रत्यक्ष कारण ड्रिंक माना गया, लेकिन उनके सामने यह नौबत क्यों आई, इसे सभी जानते हैं। डिप्रेशन से बचने के लिए ही उन्होंने पीना शुरू किया, जो मौत के मुहाने तक ले गयी और 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से विदा ली।

गुरु दत्त के बारे में तो यह साफ ही है कि प्रेम में तनाव ने उन्हें नशे की ओर धकेला। उनकी मौत का प्रत्य़क्ष कारण भी डिप्रेशन ही माना गया। शराब और नींद की गोलियों का अतिरिक्त सेवन उनकी मौत का कारण बना। जिया खान को अकेलापन ने लील लिया, सिल्क स्मिता ने फांसी लगा ली, दिव्या भारती, कुणाल सिंह, मनमोहन देसाई, परवीन बाबी, नफीसा जोसेफ से कई नाम ऐसे हैं, जिनकी मौत की वजह डिप्रेशन बनी। अब यह बात गौर करने लायक है कि जो अपने पेशे का नामचीन हो, पैसों की जिसके घर बरसात हो रही हो, सुविधाओं की कोई कमी न हो, उसे किन वजहों से डिप्रेशन में जाना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह शोध का विषय है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने यह सवाल खड़ा कर दिया है।

Bollywood के कुछ चर्चित नाम, जिनकी अस्वाभाविक मौत हुई

  1. गुरु दत्त
  2. संतोष जोगी
  3. नितिन कपूर
  4. उदय किरण
  5. कुणाल सिंह
  6. साई प्रशांत
  7. कुशल पंजाबी
  8. श्री नाथ
  9. मनमोहन देसाई
  10. सुशांत सिंह राजपूत
  11. विवेका बाबाजी
  12. प्रत्युषा बनर्जी
  13. दिव्या भारती
  14. फटाफट जयलक्ष्मी
  15. नफीसा जोसेफ
  16. शिखा जोशी
  17. कल्पना (कन्नड़ अभिनेत्री)
  18. परवीन बाबी
  19. जिया खान
  20. मंजुला (कन्नड़ अभिनेत्री)
  21. मयूरी
  22. मोनल नवल
  23. प्रेमा (मलयालम)
  24. कुलजीत राधवा
  25. शोभा
  26. सिल्क स्मिता
  27. वैणणवी (तमिल)
  28. विजयश्री

यह भी पढ़ेंः बिहार की राजनीति को समझना मुश्कल ही नहीं, नामुमकिन है

यह भी पढ़ेंः लालू यादव बिहार की राजनीति में आज भी अपरिहार्य क्यों हैं?

- Advertisement -