सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- श्रमिकों की शीघ्र वापसी के लिए तत्पर

0
172
ऐक्शन में दिखे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। मंगलवार को धनबाद नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
ऐक्शन में दिखे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। मंगलवार को धनबाद नगर निगम के कुछ अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि श्रमिकों की शीघ्र सकुशल वापसी और उनकी बेहतरी के लिए काम हो रहा है। उन्हें अब झारखंड से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर झारखंड के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण की कामना करती है। मुख्यमंत्री ने कहा- मुझे मालूम है, लॉक डाउन में श्रमिकों को कष्ट झेलने पड़े हैं। सरकार श्रमिकों की शीघ्र सकुशल वापसी और बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने विश्वास दिलाय कि लॉक डाउन में फंसे लोग धैर्य रखें, सरकार उन तक अवश्य पहंचेगी। सीएम ने कहा कि लॉक डाउन के कारण जहां जो लोग थे, वहीं फंसे रह गए। लाखों की तादाद में झारखंडी श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं, मरीज तथा अन्य लोगों की सकुशल वापसी के लिए सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। आपसे आग्रह है कि धैर्य रखें,  आपकी सरकार जल्द आप तक पहुंचेगी।

- Advertisement -

झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि देश के मजदूरों को, खासकर जो प्रवासी मजदूर इस भीषण संकट के समय में अपने गांव-टोले से दूर देश के कोने-कोने में भूखे-प्यासे रोजगार विहीन हो कर फंसे हैं, उन्हें अपने राज्य में, गांव-टोले में पहुंचने का राज्य सरकार ने ऐतिहासिक सौगात दी है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की शिक्षा एवं संदेश पर चल कर युवा सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के झारखंड के एक-एक व्यक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को इस ऐतिहासिक दिन में सच कर दिखाया है।

हमारा यह निश्चय है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति न भूखा सोएगा, न अशिक्षित रहेगा। न अस्वस्थ होगा और न ही रोजगार विहीन होगा। हमारे प्रवासी मजदूर भाई-बहन अब अपने ही राज्य में नियोजित किये जाएंगे। हमारे मेधावी बच्चे राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण पारंगत शिक्षा हासिल करेंगे एवं राज्य सरकार के उन्नत स्वास्थ कार्य योजना के तहत इसी राज्य में स्वस्थ लाभ करेंगे। झारखंड किसान और मजदूरों का राज्य है। आज मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड के मजदूर एवं किसान साथियों को पार्टी की ओर से बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं उनके श्रम को सलाम पेश करते हुए मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक तत्परता एवं प्रतिबद्धता को धन्यवाद देते हुए आम जनों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा ने मोदी, शाह व गोयल के प्रति आभार जताया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार का विशेष आभार प्रकट करती है। आज मजदूर दिवस के दिन हैदराबाद से मजदूरों को लेकर चली ट्रेन ने उन श्रमिको और उनके परिजनों को विशेष खुशी दी है, जो एक माह से लॉक डाउन में घर से दूर फंसे थे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद हेमंत सरकार बयानबाजी में ही उलझी है। गरीबों-मजदूरों के प्रति संवेदनशीलता का राज्य सरकार में घोर अभाव है।

यह भी पढ़ेंः लाक डाउन में दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों के लिए ऐप

श्री प्रकाश ने कहा मजदूरों के रांची पहुचते ही राज्य सरकार को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिये तैयार  रहना चाहिए। केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में उनकी जांच एवं आइसोलेशन की त्वरित व्यवस्था हो। कहीं ऐसा न हो कि फिर अफरा-तफरी के माहौल उत्तपन्न हो जाएं,और लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए। केंद्र सरकार की इस पहल एवं तेलंगाना सरकार के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के सहयोग का प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विधायकदल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सांसद गण ने भी स्वागत किया है।

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन का नया राजनीतिक अवतार, राष्ट्रीय फलक पर उभरता चेहरा

- Advertisement -