समाजसेवी कौशलेंद्र झा नहीं रहे, भागलपुर में ली अंतिम सांस

0
176

भागलपुर। समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र झा नहीं रहे। भागलपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने शोक प्रकट किया है। वरिष्ठ पत्रकार सह मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया कॉर्डिनेटर, वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार ब्रेकिंग और देश प्रदेश न्यूज़ पोर्टल के मुख्य संपादक आनंद कौशल के पिता कौशलेंद्र झा का देहावसान बुधवार की सुबह अचानक हृदयगति रुकने से हो गया। आनंद कौशल के दिवंगत पिता  कौशलेंद्र झा पुलिस अधिकारी से सेवानिवृत्त थे और 68 वर्ष की उम्र में उन्होंने भागलपुर स्थित अपने निजी आवास में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ेंः विद्यासागर सांस्कृतिक मंच ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद 

अपने मृदुल व्यवहार, विद्वता और मीठी बोली से पहली मुलाकात में ही किसी को अपना बना लेने वाले दिवंगत कौशलेंद्र झा एक पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ संगीत प्रेमी भी थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता करते थे, बल्कि उनकी निष्ठा समाज के दलितों वंचितों के प्रति थी। वे ये अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं। इनके निधन की खबर सुन कर उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके निधन पर पत्रकारिता जगत में भी मायूसी छाई है।

यह भी पढ़ेंः GST लागू करने वाली सरकार प्रचंड बहुमत से जीत गयीः सुशील मोदी

निधन की खबर के बाद प्रदेश के सभी भागों से लोग उनकी अंतिम यात्रा में भाग लेने एवं परिजनों को सांत्वना देने भागलपुर पहुंचने लगे हैं। वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी कौशलेन्द्र झा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शोक जताया, कहा- ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक

वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी कौशलेंद्र झा के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शोक जताते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति कहा है। श्री चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि कौशलेंद्र झा से मेरा व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध रहा है। राजनीति के शुरुआती दिनों से मेरी उनसे घनिष्ठती रही है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत आघात लगा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस भारी संकट को सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सितंबर में रन फॉर पोषण का आयोजन होगा

कौशलेंद्र झा के निधन पर युवा भाजपा नेता सह भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, अविरल चौबे, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनीष तिवारी, शम्भू पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ेंः हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री जायरा वसीम का डर!

- Advertisement -