शहीदों के शव पहुंचे रांची और पटना एयरपोर्ट, दी गयी श्रद्धांजलि

0
104
शहीदों के शव आज रांची और पटना पहंचे। रांची में राज्यपाल व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी।
शहीदों के शव आज रांची और पटना पहंचे। रांची में राज्यपाल व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी।

रांची/ पटना। शहीदों के शव आज रांची और पटना पहंचे। रांची में राज्यपाल व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा अन्य कई नेता भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। रांची में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गलवान घाटी में शहीद हुए गणेश हांसदा के पार्थिव शरीर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा करते झारखंड के दो लाल शहीद हुए हैं। गर्व के साथ-साथ मन में गम भी है। दुःख के इस समय राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। आमतौर पर उनके आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं तो मिलेंगी ही, इसके अलावा राज्य सरकार अब सीमा पर शहीद होने वालों के परिजनों को राज्य में उनकी पसंद का भूखंड देने एवं पेट्रोलियम मंत्रालय से पेट्रोल पंप आवंटित करने का आग्रह करेगी, ताकि शहीद के परिजन पूरे सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।

- Advertisement -

श्री सोरेन ने लद्दाख के गलवान घाटी में पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड निवासी सेना के जवान गणेश हांसदा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गणेश हांसदा की शहादत सदैव राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र महतो, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राजधनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद व अन्य ने भी वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

बिहार सरकार शहीदों के परिजनों को 11 लाख देगी

शहीदों के शव आज पटना पहंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी।
शहीदों के शव आज पटना पहंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी।

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद हुए भोजपुर जिले के ज्ञानपुरा, जगदीशपुरा निवासी बिहार रेजीमेंट के 16वीं बटालियन के सिपाही चंदन कुमार, सहरसा जिले के आरन गांव निवासी कुंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर पूरब, पटोरी निवासी अमन कुमार, वैशाली जिले के जनसाहा निवासी जयकिशोर तथा साहिबगंज (झारखंड) निवासी कुंदन कुमार ओझा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पटना जिले के बिहटा थानांतर्गत तारानगर गांव के एक और शहीद सुनील कुमार का पार्थिव शरीर कल पटना पहुंचा था।

मुख्यमंत्री ने शीहदों के परिवारों को सरकार की ओर से 11-11 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषमा की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से पांचों शहीदों के परिवार को 25-25 लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने हर शहीद के परिवार के एक-एक आश्रित को नौकरी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के रंग-ढंग से और भी परेशानियां कर रहीं इंतजार

- Advertisement -