वन्य जीवों को सुरक्षित आवागमन के लिए रास्ता देंः रघुवर दास

0
175
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्य जीव पर्षद की बैठक की
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्य जीव पर्षद की बैठक की

रांची। वन्य जीवों को सुरक्षित आवागमन के लिए रास्ता देँ। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड राज्य वन्य जीव पर्षद की बैठक में यह निरेदश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वनों व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। हाथी समेत अन्य वन्य जीवों को सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। वनों में ही हाथियों को भोजन मिले, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा बांस लगायें। साथ ही, पानी की व्यवस्था भी करें।

यह भी पढ़ेंः क्या नीतीश छोड़ेंगे भाजपा का साथ, हवा में तैर रहा सवाल

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः भाजपा को काबू में रखने की कला कोई नीतीश कुमार से सीखे

उक्त निर्देश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य वन्य जीव पर्षद की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि वन्य क्षेत्र में आनेवाले सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलायें, ताकि वन व वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग मिल सके।

यह भी पढ़ेंः BJP और JDU के रिश्तों में खटास के बीज पड़ चुके हैं

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जंगली हाथियों द्वारा किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर प्रभावित बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए सरकारी स्कूल में नामांकन कराया जायेगा। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देशित किया जा रहा है। रांची-जमशेदपुर मार्ग पर हाथियों के आवागमन के लिए अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः All Is Not Well In Bihar NDA, नीतीश करा रहे RSS की जांच

पलामू टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार की रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। वर्ष 2018-19 के दौरान कुल 6094 हेक्टेयर क्षेत्र में बांस-बखारों की सफाई की गयी। इससे नयी फसल आने में आसानी होगी। इस दौरान विभाग द्वारा 42 हेक्टेयर निजी भूमि पर बांस वनरोपण अग्रिम कार्य, पौधशाला की स्थापना समेत अन्य कार्य किये गये हैं। वनभूमि पर वृहद बांस पुनर्जनन के कार्य के तहत अगले तीन साल में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य करने की योजना है।

यह भी पढ़ेंः गृह विभाग ने ADG से पूछा, किसके कहने पर करायी RSS की जांच

बैठक में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदूशेखर चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, हेड ऑफ फॉरेस्ट संजय कुमार समेत पर्षद के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

यह भी पढ़ेंः RJD किनारे रह कर भी बिहार में किंग मेकर की भूमिका निभाता रहेगा

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के दोनों हाथ में लड्डू, इधर रहें या उधर जाएं

- Advertisement -