लॉक डाउन जारी रहेगा, रेड, ग्रीन व आरेंज जोन चुन सकगेंगे राज्य

0
331
लॉक डाउन- 4 को जारी रखने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। राज्य अपने हिसाब से रेड, आरेंज व ग्रीन जोन का निर्धारण कर सकेंगे।
लॉक डाउन- 4 को जारी रखने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। राज्य अपने हिसाब से रेड, आरेंज व ग्रीन जोन का निर्धारण कर सकेंगे।

दिल्ली। लॉक डाउन- 4 को जारी रखने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। राज्य अपने हिसाब से रेड, आरेंज व ग्रीन जोन का निर्धारण कर सकेंगे। इसे 31 मई तक बढ़ाया गया है। गृहमंत्रालय ने लॉक डाउन- 4 गाइडलाइन जारी कर दी है। सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान, 31 मई तक पूरे देश में बंद रहेंगे। रेल, मेट्रो, नेशनल और इंटरनेशनल हवाई सेवा, धार्मिक स्थल, मॉल, पब, रेस्तरां, स्कूल, कोचिंग, पब्लिक जमावड़े से सम्बन्धित सेवाएं बंद रहेंगी।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार मेट्रो और रेल सेवाएं अभी नहीं चलेंगी। विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा। कहीं यात्रा पर निकलने के इच्छुक लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पाबंदी जारी रहेगी। शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। इस बार ईद भी लोगों को घर में ही मनानी पड़ेगी। बंदिशें 31 मई तक जारी रहेंगी।

- Advertisement -

राज्यों के बीच आपसी सहमति से बसों की सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। कंटेनममेंट ज़ोन को छोड़कर अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू होंगी। कंटेनमेंट जोन में बस सेवाएं नहीं शुरू होंगी। इस बारे में राज्य सरकारों को आपसी समति से रास्ता निकालना है। बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को फिर घर पर ही रहने की हिदायत दी गयी है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमण शहरों से बढ़ा अब गांवों की ओर……

शाम-7 बजे सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। अब रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन राज्य सरकारें ही तय करेंगी।स्वास्थ्यकर्मी एक राज्य से दूसरे राज्य में आ-जा सकते हैं। उनके आवागमन की मनाही नहीं होगी। स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांपलेक्स खुल सकते हैं। लेकिन दर्शकों उसमें जाने की अनुमति नहीं होगी।

कोरोना से जंग में रोल माडल बनी रांची

झारखंड सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद ही वह लॉक डाउन में छूट व सहूलियतों के बारे में विचार करेगी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना से जंग में रांची एक रोल मॉडल बन कर उभरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राँची देश के समक्ष कोरोना से इस जंग में एक रोल मॉडल बन कर उभरा है। इसका पूरा श्रेय रांची जिला प्रशासन, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों  एवं बिना स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रही समाजसेवी संस्थाओं को जाता है। ना सिर्फ रांची ने कोरोना से जंग जीती है, बल्कि सामाजिक  सौहार्द की भी अनूठी मिसाल कायम की है। स्मरण रहे, हम साथ मिलकर ही इस महामारी को हरा सकते हैं। इसलिए पुनः आग्रह आपस में दूरी बनाएं पर दिलों को जरूर जोड़े रखें। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि देश के विभिन्न शहरों की तुलना में रांची का रिकवरी रेट (कोरोना संक्रमण के मामले में) सबसे अधिक है। रांची में कोरोना संक्रमण के 104 मामले मिले, जिसमें 83 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब कोरोना संक्रमण के 21 सक्रिय मामले ही शेष हैं। यही गति रही तो रांची आनेवाले कुछ दिनों में रेड जोन से बाहर हो जाएगा। अग रांची रेड जोन से बाहर निकलती है तो स्वतः इसे ग्रीन जोन की सुविधाएं मिलने लगेंगी।

यह भी पढ़ेंः कोरोना काल में किसिम किसिम के विधायक, महापौर और पार्षद !

- Advertisement -