लॉकडाउन पर WHO का बयान सोनिया जी को दिखाए कांग्रेस: BJP

0
270
सोनिया गांधी विज्ञापन बंद करने की बात कह फंस गयी हैं। कोरोना को देखते हुए खर्च में कटौती की सलाह सरकार को दी है। इसमें विज्ञापन बंद करने का भी सुझाव है।
सोनिया गांधी विज्ञापन बंद करने की बात कह फंस गयी हैं। कोरोना को देखते हुए खर्च में कटौती की सलाह सरकार को दी है। इसमें विज्ञापन बंद करने का भी सुझाव है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

पटना। लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दिए गये बयान पर भाजपा के बिहार प्रदेश BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों पर मंडराते कोरोना संकट के बीच सोनिया जी का बयान न केवल देश के नागरिकों, बल्कि कांग्रेस के भी बचे-खुचे गांधीवादी नेताओं को निराश करने वाला था।

यह भी पढ़ेंः चन्द्रशेखर जी की दाढ़ी का राज, आप नहीं जानते तो जान लीजिए

- Advertisement -

हालांकि कांग्रेस की तरफ से किसी तरह की सहायता की उम्मीद तो किसी को नहीं थी, लेकिन फिर भी लोगों को लगा था कि शायद दिखावा के तौर पर भी वह संकट के समय थोथी बयानबाजी करने के बजाए अपने नेताओं को सरकार द्वारा किये जा रहे राहत कार्यों में सहायता करने के लिए कहेंगी। लेकिन उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनके और उनकी पार्टी के लिए आम जनता की जिंदगी से ज्यादा अपनी राजनीति महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ेंः सच्चिदानंद सिन्हा नहीं होते तो बिहार अलग प्रांत नहीं बनता 

उनके बयान को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए जायसवाल ने कहा कि जो कांग्रेस 70 वर्षों में बाढ़ की समस्या का निदान न कर पायी उसके नेता आज आपदा प्रबन्धन के विशेषज्ञ बन गये हैं। यह उनकी बदकिस्मती है कि भारत सरकार की तैयारियों की निंदा करते ही, विश्व स्वास्थ्य संगठन का भारत द्वारा उठाये जा रहे क़दमों को काबिले तारीफ बताते हुए बयान आ गया। उन्होंने अमेरिका, इटली का उदहारण देते हुए भारत द्वारा सही समय पर लॉकडाउन लगा लिए जाने की सराहना की है। कांग्रेस के अन्य नेताओं से मेरा अनुरोध है कि WHO के covid-19 के दूत डॉ डेविड नबारो का बयान अपने अध्यक्ष को जरूर दिखाएं।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बाहर से अब तक 1 लाख 80 हजार 652 लोग आए

जायसवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत सरकार ने जिस तरह से निर्भीकता से कदम उठाये हैं, उसकी प्रशंसा पूरा विश्व कर रहा है। सरकार के निर्णयों और उसे मिल रहे जनता के अपार सहयोग ने कोरोना के बढ़ते क़दमों को थाम रखा है। इस समय हमें और एकजुटता दिखाने की जरूरत है, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक, 370 और सीएए की ही तरह कांग्रेस अभी भी समझने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस के लिए है लॉकडाउन, जनता के लिए नहींः BJP

- Advertisement -