लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के छात्र संगठनों पर कोलकाता में लाठी चार्ज

0
256
लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के 10 छात्र संगठनों के बंगाल के सेक्रेटारियट- नवान्न अभियान को रोकने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के 10 छात्र संगठनों के बंगाल के सेक्रेटारियट- नवान्न अभियान को रोकने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

कोलकाता। लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के 10 छात्र संगठनों के बंगाल के सेक्रेटारियट- नवान्न अभियान को रोकने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। छात्र संगठनों ने बेरोजगार लोगों को नौकरी व उद्योग स्थापना की मांग को लेकर नवान्न अभियान का आयोजन किया था। अभियान को रोकने के क्रम में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज में कम से कम 20 आंदोलनकारी बुरी तरह घायल हैं। इस  घटना के विरोध में कल लेफ्ट फ्रंट व कांग्रेस की ओर से 12 घंटे के बंगाल बंद का आह्वान किया गया है। सीपीएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने बताया कि कल सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक अति आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा।

युवाओं को नौकरी व राज्य में नए उद्योगों की स्थापना की मांग पर आज लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस से जुड़े 10 छात्र संगठनों की ओर से आयोजित नवान्न अभियान काफी हंगामेदार रहा। पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस व जल कमान के इस्तेमाल से जुलूस को रोका गया। इस क्रम में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

- Advertisement -

इस घटना में कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। डीसी ट्रैफिक रशीद मुनि खान को भी चोट लगी है। नवान्न अभियान के लिए जब एक बड़ा जुलूस एसएन बनर्जी रोड व डोरीना क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तब पुलिस ने बैरिकेड के जरिए उन छात्र-युवाओं को रोकने की कोशिश की तो छात्रों-युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते देख जल कमान से पानी फेंकना शुरू किया गया।

यह भी पढ़ेंः पुलिस की छवि अभी भी सामान्यतः जनमित्र वाली बनी नहीं(Opens in a new browser tab)

इसके बाद भी आंदोलनकारियों ने पथराव बंद नहीं किया। तब आंसू गैस के गोले दागे गये। बाद में लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने व्यापक लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई आंदोलनकारियों का सिर फट गया। किसी का पैर टूट गया। धरमतल्ला चौराहे पर आंदोलनकारियों को घायल पड़ा देखा गया। बाद में  एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से जुड़े रहने के आरोप में पुलिस ने अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों ने फिर से मौलाली में जाम कर दिया तो पुलिस ने वहां भी लाठी चार्ज किया।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में थर्ड फ्रंट का गठन लगभग तय, सिद्दीकी होंगे साथ(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -