लागेला करेजा काढ़ लेबू- गाने से चांदनी सिंह मचाएंगी धमाल 

0
1297
चांदनी सिंह
चांदनी सिंह

लागेला करेजा काढ़ लेबू- गाने से चांदनी सिंह मचाएंगी धमाल। चांदनी सिंह म्युजिक और भोजपुरी वर्ल्ड  की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सुपरहिट म्युजिक वीडियो देने वाली एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने जाने माने कोरियोग्राफर रामदेवन के कोरियोग्राफी में एक भोजपुरी म्युजिक वीडियो  की शूटिंग विरार के याजू पार्क रिर्सोट में किया।

उनके म्यूजिक वीडियो के गाने का बोल है- लागेला करेजा काढ़ लेबू। इस गाने को भव्य तरीके से फिल्माया गया और जिसने भी इस म्युजिक विडियो  की शूटिंग देखी, सबने यही कहा कि भोजपुरी म्युजिक वीडियो  के लिये पहली बार वे इतना खर्चा देख रहे हैं। इस म्युजिक वीडियो  के नायक और निर्माता हैं समीर और निर्देशन किया है धीरू यादव ने, जिन्होने चांदनी सिंह को लेकर फिल्म बद्रीनाथ का निर्देशन किया था।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः भोजपुरी फिल्‍म ‘मजनुआ’ को लेकर एक्‍साइटेड हैं अक्षरा सिंह

रेड कलर के कास्ट्युम में चांदनी गजब का कहर ढा रही थीं। इस गाने को कंपोज किया है दिलीप दिवाना ने, जबकि लिखा है भरत चौहान ने। म्युजिक वीडियो  के कार्यकारी निर्माता हैं शैलेन्द्र सिंह। आपको बता दें कि चांदनी सिंह का एक म्युजिक वीडियो-  मिलते मरद हमके भूल गईलू- इन दिनों बाजार में पूरी तरह छा गया है, जिसे अबतक लगभग 250 मिलियन लोगों ने देखा है। ये म्युजिक वीडियो  कामयाबी का रिकार्ड बना रहा है।

यह भी पढ़ेंः ‘छोटकी ठकुराइन’ रानी चटर्जी को देखने लोगों की भीड़ उमड़ी

अपने नये म्युजिक वीडियो  को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि इस म्युजिक वीडियो  के निर्देशक धीरू यादव जी ने मुझे इस म्युजिक वीडियो का आफर किया और बताया कि इसमें मेरी और समीर जी की जोड़ी होगी। इसकी कोरियोग्राफी रामदेवन जी करेंगे तो मेरे सामने ना कहने की कोई वजह नहीं थी। आपको बता दें कि चांदनी सिंह आज भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह, खेशारीलाल यादव जी के साथ फिल्में कर रही हैं और दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ उनका धार्मिक एलबम काफी पसंद किया गया था। चांदनी सिंह अपने म्युजिक वीडियो  के इस नये संस्करण पर कहती हैं वे अपने फैन्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए म्युजिक वीडियो करती हैं और उन्हें खुशी है कि उनका यह गाना- लागेला करेजा काढ़ लेबू भी मेरे फैन्स को खूब पसंद आयेगा।

यह भी पढ़ेंः पवन सिंह के अपोजिट शपथ में नायिका बनी चांदनी सिंह

- Advertisement -