राहुल गांधी ने गलती मानने से ज्यादा मतदाताओं को कोसा

0
113
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। राहुल गांधी ने गलती मानने से ज्यादा हार के लिए मतदाताओं को कोसा है। रिमोट से सरकार चलाने वाली सोनिया को रोबोट अध्यक्ष की तलाश है। यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने ट्वीट में कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मनाने के लिए खून से चिट्ठी लिखने, धरना देने और आत्महत्या की धमकी देने जैसी इमोशनल नौटंकी के बाद कांग्रेस ने अंतत: उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, लेकिन 132 साल पुरानी पार्टी महीने भर में भी नया अध्यक्ष नहीं चुन पायी।

यह भी पढ़ेंः GST लागू करने वाली सरकार प्रचंड बहुमत से जीत गयीः सुशील मोदी

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः विद्यासागर सांस्कृतिक मंच ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

यह भी पढ़ेंः नालंदा जिला के सिलाव थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद 

श्री मोदी ने कहा कि इस पद के लिए जिन नामों की चर्चा है, वे गांधी परिवार के समय-सिद्ध वफादार मोतीलाल वोरा और सुशील कुमार शिंदे जैसे लोग हैं। संकेत साफ है कि पार्टी का वास्तविक पावर सेंटर गांधी परिवार में ही रहेगा। सोनिया गांधी ने जैसे रिमोट कंट्रोल से 10 साल तक यूपीए सरकार चलायी, वैसे ही पार्टी चलाने के लिए भी रोबोट खोज लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक

श्री मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने लंबे त्यागपत्र में यह स्वीकार नहीं किया है कि देशद्रोह कानून समाप्त करने, ईमानदार प्रधानमंत्री को चोर कहने, तीन तलाक का विरोध करने और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना का अपमान करने जैसी बड़ी नीतिगत गलतियों के कारण कांग्रेस हारी, बल्कि वे यह दिखाना चाहते हैं कि देश के मतदाताओं ने उनके साथ बुरा किया। राहुल अगर अपनी जिम्मेदारी लेने से ज्यादा मतदाताओं के विवेक पर सवाल उठा रहे हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड में सितंबर में रन फॉर पोषण का आयोजन होगा

कांग्रेस ने परिस्थितिवश अगर गांधी परिवार के बाहर से किसी योग्य व्यक्ति को कमान सौंपी, तो उसे पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहा राव की तरह गांधी परिवार के वफादारों की ओर से आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा या सीताराम केसरी की तरह अपमानित होना पड़ेगा। नये अध्यक्ष के किस निर्णय को पावरफुल कार्यकर्ता राहुल गांधी कब फाड़ कर फेंक देंगे, कौन जानता है?

यह भी पढ़ेंः हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री जायरा वसीम का डर!

- Advertisement -