राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद

0
304
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को राज्यभर में याद किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को राज्यभर में याद किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पांजलि अर्पित की।

रांची। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को राज्यभर में याद किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राज भवन के दरबार हॉल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की। हेमंत सोरेन ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को राज्यभर में याद किया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम हेमंत सोरेन ने पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की तथा नमन किया। मुख्यमंत्री ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को बीजेपी ने दिया जीरो(Opens in a new browser tab)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को अपने विचारों और आदर्शों से गति और दिशा देने वाले स्वामी विवेकानंद जी को मैं शत-शत नमन करता हूँ। देश और झारखंड के मजबूत स्तंभ हैं युवा। सभी युवाओं को समान अवसर मिले इसके लिए सरकार अड़चनों को दूर कर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ेंः हेमंत ने कहा- 5 साल में झारखंड को किसी से सहयोग की जरूरत नहीं होगी (Opens in a new browser tab)

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार एवं आदर्श युवाओं में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। स्वामी जी के विचार निराशा में भी आशा की उम्मीद जगाते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं से स्वामी जी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की है। इस अवसर पर विधायक भूषण बाड़ा एवं विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः पांक्तेय भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का समारोहपूर्वक स्मरण(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -