राशिफलः 3 अप्रैल 2021- तुला राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा

0
382
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 3 अप्रैल 2021- तुला राशि के लिए दिन उत्तम। आज के दिन कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन अद्भुत रहेगा। वहीं मकर राशि वाले व्यक्तियों को इस समय वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव महसूस रहेगा, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। कोई भी कार्य करें तो सोच-समझ कर करें, अन्यथा न करें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

पंचांगः 3 अप्रैल 2021

सूर्योदयः प्रातः 6:05 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 5:58 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:59 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:35  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: षष्ठी रात्रि अंत 5:59 बजे तक तत्पश्चात् सप्तमी, दिनः शनिवार, नक्षत्र: मूल रात्रि अंत 2:38 बजे तक तत्पश्चात् पूर्वषाढ़ा, योगः वरीयान् रात्रि 8:57 बजे तक तत्पश्चात् परिध, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा धनु राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 07:42  बजे से सुबह 09:15 बजे तक, राहुकालः सुबह 09.17 बजे से सुबह 10.50 बजे तक

- Advertisement -

3 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

वृषः- मित्रों से भी सहयोग नहीं मिलेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्याः- भतीजे से सहयोग की इच्छा न करें। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मकरः- वैवाहिक सुख की मधुरता में कमी आ सकती हैं। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप सौन्दर्य, कला, प्राकृतिक छटा, संगीत, साहित्य आदि में रुचि लेते रहते हैं। भावुक होने पर भी आपमें आत्मबल काफी होता है। आपको कोई कार्य साझे में नहीं करना चाहिए। आप प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल होते हैं। कल्पनाशील भी अधिक हैं। योजनाएं बनाने में महारथी पर कार्यरूप में परिणत नहीं कर पाते हैं। यदि उन योजनाओं को कार्यरूप में परिणत कर सकें तो असाधारण सफलता मिलती है। आपको लोगों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए पर फिर भी करते हैं। आपके अन्दर व्यापारिक क्षमताएं असाधारण हैं। आप किसी के कार्यों में दखलन्दाजी नहीं करते और न ही चाहते हैं कि कोई आपके किसी कार्य में हस्तक्षेप करे।

श्रेष्ठ तिथियाः 3, 12, 21, 30 हैं। तिथियाः 7, 16, 25 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 21 जुलाई से 20 सितम्बर के मध्य 3, 12, 21, 30 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, जीवन-साथी, प्रेम-प्रेमिका, कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः रविवार, मंगलवार, गुरुवार हैं। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 है उनसे सावधान रहें। विवाह भूलकर भी न करें।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप राजनीति, लेखन, पत्रकार, शिक्षा आदि में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खासतौर पर वृद्ध व रोगी व्यक्ति। शासन-सत्ता का सहयोग लेने में आप निफण हैं। इस दिशा में सफलता मिलेगी। जून तक व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। निजी मामलों में सफलता मिलेगी। धन, पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जुलाई से अक्टूबर के मध्य व्यावसायिक या पारिवारिक समस्याएं रहेंगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -