राशिफलः आज का दिन तुला राशि के लिए उत्तम, कर्क के लिए कष्टकारी

0
357
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः आज का दिन तुला राशि के लिए उत्तम है, लेकिन कर्क राशि वालों के लिए कष्टकारी है। 13 मार्च 2021 के राशिफल में सितारों का यही संकेत है। राशिफल के हिसाब से 13 मार्च को तुला राशि वाले व्यक्तियों को व्यापार और अपने कार्य क्षेत्र में की गई नई योजनाओं में सफलता और आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। संतान की ओर से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन दोस्तों से धोखा मिलने की संभावना रहेगी, जिस कारण उनका मन अशांत रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

13 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:29 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:33 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:35 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:24  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: अमावस्या दोपहर 3:50 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिनः शनिवार, नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद रात्रि 12:21 बजे तक तत्पश्चात् उत्तरा भाद्रपद, योगः साध्य सुबह 7:54 बजे तक तत्पश्चात् शुभ, करणः नाग, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में सायं 5 बजकर 56 मिनट तक तत्पश्चात् मीन राशि में, शुभ समयः सुबह 08:03  बजे से सुबह 09:32  बजे तक, राहुकालः सुबह 9.32 बजे से सुबह 11.02 बजे तक

- Advertisement -

13 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कर्कः- मानसिक अशान्ति रहेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में खर्चे से बचेगें। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आपका किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मीनः- यदि आप विद्यार्थी है तो स्मरण शक्ति कमजोर रहेगी एवं भटकाव की स्थिति रहेगी। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

अत्यन्त लाभप्रद तथा उतार-चढ़ाव वाले ग्रह यूरेनस, सूर्य तथा वृहस्पति आपको लाभान्वित करते रहेंगे। आपके आने वाले वर्ष का शुभ अंक 9 है। जिसके अधिपति अत्यन्त पराक्रमी तथा साहसी ग्रह पृथ्वी फत्र मंगल हैं। यह संयोग आपके लिए कड़ी चुनौती पेश करेगा। जीवन के प्रारम्भिक समय में आपको कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन एक न एक दिन आप जीवन के उच्च शिखर पर अवश्य पहुंचेंगे। स्वभावतः आप अत्यन्त स्वाभिमानी तथा संवेदनशील होंगे। आप में दूरदृष्टि तथा अंतः करण की पूर्वाभास की शक्ति का पूर्ण भण्डार रहेगा। श्रेष्ठ तिथियां: 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियां:  1, 10, 19, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 21 अगस्त से 20 अक्टूबर के मध्य। मार्च तथा अप्रैल का माह तो सामान्य ही रहेगा। अप्रैल के माह में आपको फलिस विभाग से लाभ ही लाभ व प्रमोशन प्राप्त होगा। जिन व्यक्तियों का जन्म 17 सितम्बर से 20 अक्टूबर के मध्य किसी भी वर्ष में 5, 14, 23 तारीखों को हुआ हो।  मई तथा जून का माह आपके लिए व्यय कारक सिद्ध होगा। जुलाई तथा अगस्त से सामाजिक प्रतिष्ठा तथा नये व्यवसाय से लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में आप देश-विदेश से सम्बन्धित व्यवसाय कर सकते हैं। सितम्बर तथा अक्टूबर में आप व्यर्थ की उलझनों से बचें तथा झगड़े आदि से बचकर रहें तो अच्छा है। वर्जित: मूलांक 8 वालों से सावधान। इनसे व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध न करें।

विशेष: आप में शोधपरक शक्ति तथा जासूसी कार्यों के प्रति गहरी रुचि रहेगी। आपको चाहिए कि केवल अपने क्रोध तथा जिद पर नियंत्रण रखें क्येंकि इसी के चलते आपको हानि की संभावना है। आपने अपने अहंकार तथा स्वाभिमान के चलते जीवन में काफी कुछ खोया है और यह प्रवृत्ति त्यागनी चाहिए। इन सबके होते हुए भी आपको टेक्नीकल कार्य, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक कार्य, फलिस विभाग, पत्रकारिता, सी. आई. डी. तथा शिक्षण कार्य में विशेष सफलता प्राप्त होगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -