मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले को ले फिल्म बनाने की तैयारी

0
150
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का किंगपिन ब्रजेश ठाकुर
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का किंगपिन ब्रजेश ठाकुर

पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले को अब सिनेमा के सुनहरे पर्दे पर देखा जा सकेगा। शाहरुख खान ने इस पर फिल्म बनाने की सोची है। शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए इसी विषय को चुना है। लंबे समय से शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं आई है और इस बारे में उनकी ओर से कुछ बताया भी नहीं गया है। लेकिन फिल्म जगत से सूचना मिल रही है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म का विषय चुन लिया है।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर ही नहीं, बिहार के 17 शेल्टर होम में यौन उत्पीड़न

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 17 लोगों को सजा हो चुकी है। इस मामले के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) ने अपने सोशल आडिट ऑडिट में इस मामले को उजागर किया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि शेल्टर होम की दर्जनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के कुछ महीनों बाद बिहार सरकार ने इस पर कार्रवाई शुरू की। कई प्रकाशनों के मालिक ब्रजेश ठाकुर गिरफ्तार हुआ। बाद में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हुईं।

यह भी पढ़ेंः बिहार में डिजिटल पेमेंट करने वालों को मिलेगा करोड़ों का इनाम

पहले इस मामले की जांच बिहार पुलिस कर रही थी। लेकिन कई नामचीन लोगों के नाम उजागर होने के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने जांच की प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए इसे खुद की निगरानी में सुनवाई के लिए चुना। अंततः इस मामले पर सीबीआई जांच हुई और दोषी लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ेंः मैला आँचल का रूसी अनुवाद और फणीश्वर नाथ रेणु का संकट

बताया जा रहा है कि इस मामले पर बनी फिल्म का स्क्रिप्ट पुलकित ने लिखा है। स्क्रिप्ट लिखने के पहले उन्होंने इस पर काफी शोध भी किया है। सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई से शुरू होने के आसार हैं। शेल्टर होम में रहने वाली तकरीबन 3 दर्जन से ज्यादा लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। इस मामले को पत्रकार संतोष सिंह ने अपने टीवी चैनल के मार्फत अभियान के तौर पर उछाला।

यह भी पढ़ेंः अंग्रेजी अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाले थे महेंद्र मिसिर

- Advertisement -