मुख्यमंत्री ने जापान के नारा और बिहार के बोधगया को सिस्टर स्टेट के रूप में जोड़ने का दिया प्रस्ताव

0
160
पटनाः  मुख्यमंत्री  श्री  नीतीश  कुमार  ने  जापान  के  नारा  प्रांत  एवं  बिहार  के बोधगया  को  सिस्टर  स्टेट  के  रुप  में  जोड़ने  का  प्रस्ताव  दिया।  नारा  प्रांत  के  गवर्नर  श्री  शोगो अरई  ने  इसका  समर्थन  किया  और  इसके  अनुपालन  के  लिए  अपनी  सहमति  जतायी।  भारतीय दूतावास  इसको  मूर्तरुप  देने  में  अपनी  सहायता  प्रदान  करेगा।  दोनों  नेताओं  ने  आज  के परिप्रेक्ष्य  में  दुनिया  में  बुद्ध  की  शिक्षाओं  एवं  दर्शन  के  महत्व  के  बारे  में  विस्तार  से  चर्चा  की। नारा  और  बिहार,  विशेषकर  राज्य  के  बौद्ध  स्थलों  के  आपसी  संबंधों  एवं  इनके  आध्यात्मिक  और वैचारिक  जुड़ाव  पर  विशेष  रुप  से चर्चा हुई।   नारा  प्रांत  के  गवर्नर  ने  मुख्यमंत्री  श्री  नीतीश  कुमार  के  दूरदर्शी  नेतृत्व  की  तारीफ  की। उन्होंने  उनके  द्वारा  राज्य  में  किए  जा  रहे  महत्वपूर्ण  विकास  कार्यों  का  उल्लेख  भी  किया। मुख्यमंत्री  ने  टोडैजी  मंदिर  की  यात्रा  के लिए  और  नारा  प्रांत  में  आमंत्रण  के लिए  राज्यपाल  का धन्यवाद  किया।  नारा  प्रांत  के  राज्यपाल  ने  मुख्यमंत्री  के  सम्मान  में  आज  दोपहर  भोज  का  भी आयोजन  किया।  मुख्यमंत्री  की  नारा  प्रांत  की  यात्रा  के  दौरान  जापान  में  भारत  के  राजदूत  श्री सुजान  चिनॉय  भी  वहॉ  उपस्थित  थे।   ’’’’’’
- Advertisement -