मिस्ड कॉल से  प्रेम हुआ, प्रेमिका ने साजिश रच प्रेमी को मार डाला

0
257
  • 17 मार्च को हुई थी हत्या, 6 माह बाद घटना उद्भेदन
  • घटना बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव की

बेगूसराय (नंदकिशोर सिंह)। बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव में 17 मार्च 2018 को पुलिस ने गांव के एक तालाब  से बोरे में बंद एक अज्ञात शव को बरामद किया था। शव की पहचान सुपौल जिला के महेंद्र मंडल के पुत्र नंदकिशोर मंडल के रूप में हुई थी। बरौनी थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। परिजनों द्वारा बरौनी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला कांड संख्या–92/18 दर्ज कराया गया। 6 महीने बीत जाने के बाद पुलिस ने इस हत्या में संलिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरौनी थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने घटना का पूर्ण उद्भेदन करने का दावा किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक नंदकिशोर मंडल का फोन गलती से बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गाँव निवासी मनटुन सिंह की पत्नी के मोबाइल फोन पर लग गया। मिस्ड कॉल करने के बाद बातचीत का दौर शुरू हुआ। बातचीत करने के बाद बबीता देवी ने अपने माया जाल में उसे फंसाकर अपने घर पर बुलाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच अवैध संबंध भी स्थापित हो गया। नंदकिशोर मंडल मध्यप्रदेश के रायपुर में एक फैक्ट्री में काम करता था। महिला ने उसने शादी करने की हामी भर दी। संबंध इतना पुख्ता हो गगया कि महिला ने उससे 1 लाख 20 हजार रुपए अपने बैंक आँफ बड़ौदा के अकाउंट में जमा करा लिये। जब नंदकिशोर मंडल उसके घर आता था तो वह अपने पति के कारण बगल की एक महिला के घर पर उसे सुलाती थी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः कटिहार में इस साल 90 हजार वाहन बढ़े, 2700 ड्राइवर बने

उसने शादी तो की नहीं, उल्टे उसकी हत्या कराने की साजिश पांचों ने मिलकर रच डाली। थानाध्यक्ष ने बताया नंदकिशोर मंडल की हत्या करने में बबीता देवी, उसके पति मनटुन सिंह, पड़ोसी जानकी देवी, उसके पति बाबूलाल महतो, उसके पुत्र प्रमोद महतो शामिल थे। इन लोगों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए बोरे में बंद कर गांव के तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने 17 मार्च को 2018 को अज्ञात शव के रूप में उसे बरामद किया था। थाना अध्यक्ष ने शनिवार को पांचों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -