भाजपा ने नीतीश के साथ अच्छा सलूक नहीं किया

0
189
बीजेपी नीतीश कुमार को बिदकाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। लगता है कि बीजेपी नीतीश कुमार को खुद किनारे होने पर मजबूर कर देगी। (फाइल फोटो)
बीजेपी नीतीश कुमार को बिदकाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। लगता है कि बीजेपी नीतीश कुमार को खुद किनारे होने पर मजबूर कर देगी। (फाइल फोटो)

भाजपा ने नीतीश के साथ अच्छा सलूक नहीं किया। इसका गलत संदेश बिहार की जनता के साथ सभी घटक दलों में गया है। विस्तार से बता रहे हैं डा. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी। उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लिखा है-

मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जिस प्रकार से अपने मंत्रिमंडल का गठन किया है, उसमें कुछ प्रश्नचिह्न लग जाने की गुंजाइश जरूर बन जाती है। नीतीश कुमार का असंतोष अनायास या अकारण नहीं है। उनके असंतोष के साथ बिहार की जनता का असंतोष भी मिला हुआ है। सांकेतिक प्रतिनिधित्व के स्थान पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व अधिक समीचीन हुआ होता।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः भविष्य में कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का कोई प्रश्न नहीं

जीतने के बाद किसी के प्रति कोई दुर्भावना रखना उतना आवश्यक नहीं था। यद्यपि जदयू और शिवसेना ने भाजपा को परेशानी में डाला जरूर था, लेकिन मतभेदों का तुरंत सतह पर आ जाना अभी सही नहीं कहा जाएगा। कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर डोरे डालना शुरू भी कर दिया है, जो चकित नहीं करता है। सभी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और अपने अस्तित्व के साथ कोई भी किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहेगा।

यह भी पढ़ेंः कभी नीतीश ने कहा था- जहर खा लूंगा, भाजपा संग नहीं जाऊंगा

विरोधियों को एक अनावश्यक मुद्दा तो मिल ही गया है। अगले विस्तार में डैमेज कंट्रोल की बात जरूर होनी चाहिए। भाजपा के लिए नीतीश का साथ ज़रूरी है। नीतीश के लिए पूरे देश में गहरी संवेदनाएँ हैं। राजनाथ जी का रक्षा मंत्री बनना भी एक गलत संदेश भेज रहा है लोगों में, यद्यपि रक्षा मंत्रालय एक अहम मंत्रालय है। भाजपा को राजनाथ सिंह से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिला देना चाहिए था, ताकि उनके समर्थकों का असंतोष दूर हो जाए।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

अमित शाह जैसे आदमी के लिए गृह मंत्रालय समीचीन था, किंतु ऐसा संकेत मिलना चाहिए कि राजनाथ जी इससे असंतुष्ट नहीं हैं और पार्टी में उनका कद बरकरार है। भाजपा के नीति निर्धारकों को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। याद रखें- नवै सो भारी होय!

यह भी पढ़ेंः BJP ने कस दी नीतीश की नकेल, आगे-आगे देखिए होता है क्या    

यह भी पढ़ेंः RJD का जनाधार बिहार में खत्म नहीं हुआ है, रणनीति बदलनी होगी

यह भी पढ़ेंः बंगाल में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ेंः नमो-नीतीश का जलवा आने वाले चुनावों में भी दिखेगा: राजीव

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस संवैधानिक व्यस्था का अपमान कर रही हैः सुशील मोदी

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय में युवक की हत्या गोली मार कर कर दी गयी

यह भी पढ़ेंः भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रवाद का जादू……………..

 

- Advertisement -