नमो-नीतीश का जलवा आने वाले चुनावों में भी दिखेगा: राजीव

0
76
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटना। नमो-नीतीश का जलवा आने वाले चुनावों में भी दिखेगा। केंद्र-राज्य में एनडीए सरकार होने से बिहार के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने यह दावा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में नमो-नीतीश जैसे विकास पुरुषों के रहने से बिहार के माहौल में आया सकारात्मक बदलाव किसी से छिपा नही है। अब मोदी 2.0 में यह विकास लहर और तेजी से बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ेंः भविष्य में कैबिनेट में जदयू के शामिल होने का कोई प्रश्न नहीं

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने बिहार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पहले ही जाहिर कर रखी थी, जिसे अपनी टीम में बिहार के 6 मंत्रियों को महत्वपूर्ण स्थान देकर उन्होंने एक बार फिर से दोहराया है। जाहिर है कि ये सभी मंत्री गण एक तरफ जहां महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं, अनुदानों और आवंटनों में बिहार को वाजिब हिस्सा दिलवाने में मदद करेंगे, वहीँ नीतीश जी के नेतृत्व में राज्य सरकार उसका समुचित प्रबन्धन करेगी। यानी केंद्र राज्य के डबल इंजन से बिहार एक बार फिर से विकास के रास्ते पर तेज गति से चलने को तैयार है, जिसका सीधा असर आने वाले 2020 के चुनावों में दिखेगा।

यह भी पढ़ेंः कभी नीतीश ने कहा था- जहर खा लूंगा, भाजपा संग नहीं जाऊंगा

प्रदेश में एक बार फिर से नमो-नीतीश की जोड़ी का जलवा चलेगा और एनडीए गठबंधन निश्चय ही 2010 का इतिहास दोहराएगी। श्री रंजन ने आगे कहा कि नमो-नीतीश की जोड़ी आज बिहार के जन-जन के मन में बसी हुई है। याद करें तो आजादी के बाद से 2005 तक बिहार में जहां लोगों को बिजली-पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ठीक से मयस्सर नहीं हो पा रही थी, वहीं आज बिहार के अधिकांश घरों में ये सुविधाएं पंहुच चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर व धारा 370 पर भाजपा से कितनी निभेगी नीतीश की

आज लोगों के घरों तक पक्की सड़कें बन चुकी हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड का जाल बिछ रहा है। शराबबंदी के कारण आज टोलों-मोहल्लों में शांति रहती है। उज्ज्वला योजना से 70 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस की सुविधा मिली है। मुद्रा योजना और जीविका परियोजना से लाखों महिलाओं को आजीविका का साधन मिला है। दरअसल एनडीए सरकार के विकास कार्यों से समाज का हर वर्ग के लिए प्रगति के एक समान अवसर खुले हैं। समाज का हर तबका कहीं न कहीं लाभान्वित हुआ है। यही वजह है कि आज बिहार का बच्चे-बच्चे की जुबान पर नमो-नीतीश का नाम है। लोगों का यह उत्साह आगे भी रंग लाएगा।

यह भी पढ़ेंः BJP ने कस दी नीतीश की नकेल, आगे-आगे देखिए होता है क्या  

यह भी पढ़ेंः RJD का जनाधार बिहार में खत्म नहीं हुआ है, रणनीति बदलनी होगी

यह भी पढ़ेंः बंगाल में समय से पहले हो सकता है विधानसभा चुनाव

 

- Advertisement -