बेड रूम में विवाहिता ने पति को गंड़ासे से काट डाला

0
230
नवादा के ताजपुर में किसान की हत्या
नवादा के ताजपुर में किसान की हत्या

छपरा। नव दंपति बने अभी चार दिन ही गुजरे थे कि पत्नी ने बेडरूम में ही पति को काट डाला। पांचवीं रात पति के लिए कयामत की रात साबित हुई। क्योंकि उस नई नवेली दुल्हन ने हत्यारन का रूप  धारण कर पति को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र स्थित मकिनपुर गाँव का है।

रविन्दर सिंह नई नवेली दुल्हन सिंकी देवी के साथ  बेडरूम में सो रहा था। रात्रि  करीब बारह बजे उसकी पत्नी सिंकी देवी उठी और घर में रखे गड़ासे से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पति जोर से चीख भी नहीं सका और खामोश हो गया। उसकी चीख सुन कर बगल के कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गयी। जब परिवार वालों ने उसके कमरे में झांका तो नवविवाहिता का शैतानी  रूप देखकर सभी सहम गए। वह गड़ासे से पति के  गर्दन  एवं शरीर पर लगातार वार कर रही थी। पलक झपकते ही रविंदर लहूलुहान होकर मौत के आगोश में समा चुका था।

- Advertisement -

परिवार वालों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया और सिकी देवी को पकड़ लिया। तब तक रविंदर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नवविवाहिता को गिरफ्तार कर खून लगे गड़ासे को जप्त कर लिया। रविन्दर सिंह की यह दूसरी शादी थी। पहली औरत के नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी मढौरा थाना क्षेत्र निवासी गौतम सिंह की लड़की सिंकी से विगत  29 जून को छपरा शहर के साढा ढाला के समीप स्थित मंदिर में की थी। हालांकि सिंकी की भी यह दूसरी शादी थी।

सिंकी की पहली शादी परसा थाना क्षेत्र के परसा पजार पर पप्पू सिंह से तीन साल पहले हुई थी। उससे एक बेटी खुशी भी हुई, लेकिन किसी कारणवश सिंकी ने उसे छोड़ दिया था। मृतक के भाई संतोष ने प्राथमिकी दर्ज कराई। सिंकी देवी के द्वारा पति को गड़ासे से काट कर हत्या कर दिए जाने के मामले मे मृतक  के भाई संतोष सिह ने गड़खा दाने में प्रथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपनी भाभी सिंकी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

- Advertisement -