बेगूसराय में वोटों की बही बयार बहुत कुछ कहती है

0
194
बेगूसराय के एक बूथ पर पहली मतदान करने पहुंची एक युवती
बेगूसराय के एक बूथ पर पहली मतदान करने पहुंची एक युवती
  • बेगूसराय से नंदकिशोर सिंह

बेगूसराय में वोटों की बही बयार बहुत कुछ कहती है। इसका संकेत साफ है कि कुछ नया होने वाला है। महिलाओं और युवकों का उत्साह के मायने हैं। अब इस मायने को प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में व्याख्यायित कर रहे हैं। सभी इसे अपने पक्ष में मानते हैं। भाजपा की सीटिंग सीट होने के कारण गिरिराज सिंह को सब कुछ अपने पक्ष में लगता है तो पिछली बार 55 हजार वोटों के मामूली अंतर से हारे राजद के तनवीर हसन इसे अपने हक में देखते हैं। नेता नहीं, बेगूसराय का बेटा जैसी मार्मिक अपील के बाद बूथों पर युवा और महिलाओं के उत्साह को भाकपा उम्मीदवार और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अपनी जज्बाती अपील का असर मानते हुए इसे अपने पक्ष में मानते हैं। बहरहाल अब सबको 23 मई का इंतजार है।

यह भी पढ़ेंः

- Advertisement -

ससुराल जाने के पहले स्वरोजगार का हुनर सीख रही हैं बेटियां

लड़िका मालिक, बूढ़ दीवान ममिला बिगड़े सांझ विहान

जेट एयरवेज की खस्ताहाली यानी बड़ी मछली का बीमार होना!

एक संपादक ऐसा भी, जिसके लिए पद्म भूषण निरर्थक था

लागेला करेजा काढ़ लेबू- गाने से चांदनी सिंह मचाएंगी धमाल 

कड़ी सुरक्षा के बीच पड़े वोट। कुछ EVM में आई  खराबी। शहरी के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में दिखा अधिक उत्साह। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी रही वोटरों की कतार। चुनाव के चौथे चरण में एक बार फिर बेगूसराय के मतदाताओं ने खूब भागीदारी निभाई। सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर बूथों पर पहुंचने लगे थे। मतदान के महादान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूरदराज के बूथों पर भी महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। युवा भी पीछे नहीं थे।

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बावजूद जमकर वोट डाले। सोमवार को  सुबह 7:00 बजे  से लेकर शाम के 6:00 बजे तक 66 .81 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के 8:30 बजे तक कुछ ईवीएम में खराबी आई थी, जिसे तुरंत इंजीनियर ने पहुंचकर ठीक कर दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व जिलाधिकारी राहुल कुमार व एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि जिले के 1944 मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है। लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि 6:00 बजे शाम तक 66. 81 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ जगहों पर शुरू में ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली थी। उसे शीघ्र इंजीनियर को भेज कर ठीक करवा दिया गया। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि शाम्हो में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है।

डीएम ने कहा कि बरौनी के राजवाड़ा के तीन बूथों पर गांव के लोगों के द्वारा वोट बहिष्कार की सूचना मिली थी। उनका कहना था कि सड़क नहीं, तो वोट नहीं। उसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। उस बूथ पर पहुंचे पदाधिकारी ने कहा कि  जो मतदाता स्वेच्छा से वोट आकर डालना चाह रहे हैं, वे आकर मतदान करें। डराने या धमकाने का काम कोई करेगा  तो जिला प्रशासन उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। उसके बाद कुछ लोगों ने मतदान करना शुरू किया।

- Advertisement -