बेगूसराय के वीरपुर में 14 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

0
368
  • बेगूसराय से नंदकिशोर सिंह

बेगूसराय के वीरपुर थाना में विजिलेंस द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों के विरुद्ध FIR दर्ज दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरपुर परिक्षेत्र के निगरानी अन्वेषक ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक कन्हैया लाल ने 25 अगस्त को बीरपुर थाने में मामला दर्ज कराया। जिले के दूसरे क्षेत्रों में फर्जी प्रमाणपत्र धारी शिक्षकों में इससे हड़कंप मचा है। इन शिक्षकों पर भा.द.वि. की धारा 467/ 468/ 471/420 बी, 34 के अंतर्गत वीरपुर थाना में कांड संख्या 101 /18 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

फर्जी शिक्षकों के ऊपर FIR दर्ज होने के बाद जिले के अन्य प्रखंडों में भी फर्जी सर्टिफिकेट पर काम कर रहे शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। बेगूसराय में ऐसे फर्जी शिक्षकों की संख्या सैकड़ों में बतायी जाती है, जो जाली सर्टिफिकेट पर शिक्षक बन कर काम कर रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि वीरपुर थाना के पुलिस सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने की है।

- Advertisement -

निगरानी ने वीरपुर प्रखंड के नियोजित शिक्षकों में जिन पर FIR दर्ज कराया हैः

  • शिक्षिका- निर्मला कुमारी, पिता- सत्यनारायण सिंह ,ग्राम- दनियालपुर, पोस्ट- तेघड़ा, थाना- तेघड़ा, जिला- बेगूसराय, प्राथमिक विद्यालय बरहाड़ा नवीन विद्यालय
  • शिक्षक- रामबावू रजक, पिता- स्व. यदु रजक, ग्राम- शिव नगर, भवानदंपुर, पोस्ट- मुजफ्फरा, थाना- वीरपुर, जिला- बेगूसराय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौंजा।
  • शिक्षक- शिवनंदन महतो, पिता- नाथो महतो, ग्राम- घिलमिल, पोस्ट- चिलमिल, थाना-मुफस्सिल, जिला- बेगूसराय, मध्य विद्यालय, जगदर।
  • शिक्षिका- लीलावती कुमारी, पिता- राजेंद्र पासवान, ग्राम- भवानंदपुर, पोस्ट- पानापुर, थाना- वीरपुर, जिला- बेगूसराय, प्राथमिक विद्यालय, भवानदंपुर नवीन विद्यालय।
  • शिक्षिका- रेखा देवी, पिता- मौजी महतो, ग्राम- कंन्हायपुर, पोस्ट- कंन्हायपुर, थाना-मोकामा, जिला- पटना, प्राथमिक विद्यालय भगवानदपुर, नवीन विद्यालय।
  • शिक्षिका- सुचिता कुमारी, पिता- सुखदेव महतो, ग्राम- बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, क्वार्टर नंबर- ई.पी. 98, पोस्ट- बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, थाना- चकिया, जिला- बेगूसराय, नवीन प्राथमिक विद्यालय भवानंदपुर पुनर्वास।
  • शिक्षक- दिलीप कुमार पासवान, पिता- बासुदेव पासवान, ग्राम- गेन्हरपुर, पो.- अम्बा, थाना- वीरपुर, जिला- बेगूसराय। प्राथमिक विद्यालय, बहवलपुर।
  • शिक्षक- विभूति भूषण झा, पिता- शिव शंकर झा, ग्राम- वन्द्वार, पोस्ट- वन्द्वार, थाना- नीमा चांदपुरा, जिला- बेगूसराय, नवीन प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला।
  • शिक्षिका- निशा कुमारी, पिता- भुवनेश्वर प्रसाद, पति- निरंजन कुमार सिन्हा, ग्राम-भवानंदपुर, पंचायत- भवानंदपुर, जिला- बेगूसराय, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पानापुर वीरपुर।
  • शिक्षिका- रीता कुमारी, पिता- राम सागर पंडित, ग्राम- वीरपुर पूर्वी, पोस्ट- वीरपुर, थाना- वीरपुर, जिला- बेगूसराय, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर।
  • शिक्षिका- रंजू कुमारी, पिता- रामकिशन पासवान, पति- गंगाराम पासवान, ग्राम-भवानंदपुर, पंचायत- भवानंदपुर, जिला- बेगूसराय, प्राथमिक विद्यालय भवानंदपुर नवीन।
  • शिक्षक- रणवीर कुमार, पिता- अरुण कुमार, ग्राम- रजौड़ा, पोस्ट- विष्णुपुर आहोक, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगूसराय, प्राथमिक विद्यालय, जयंती ग्राम करीम टोल।
  • शिक्षिका- शिव कुमारी, पिता- रामेश्वर महतो, ग्राम- बदिया, थाना- भगवानदपुर, जिला—बेगूसराय, प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी।
  • शिक्षक- कैशर कमाल नियाजी, पिता- मो. अकमत अंसारी, ग्राम- भवानंदपुर, थाना- वीरपुर, जिला- बेगूसराय, नवीन प्राथमिक विद्यालय, भवानंदपुर पुनर्वास।

यह भी पढ़ेंः फर्जीवाड़ाः विभूतिपुर के 11, सिघिया के 3, खानपुर के 8 शिक्षकों पर केस

- Advertisement -