नीतीश कुमार बिहार में प्रोसेसिंग से किसानों की आमदनी बढ़ाएंगे

0
66
उद्योग विभाग द्वारा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 की मध्यावधि समीक्षा पर प्रस्तुतीकरण देखते सीएम नीतीश कुमार
उद्योग विभाग द्वारा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 की मध्यावधि समीक्षा पर प्रस्तुतीकरण देखते सीएम नीतीश कुमार

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार में फूड/ एग्रो प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिये काम करने का निर्देश दिया है। कहा है कि इससे आमदनी बढ़ाई जा सकती है। राज्य में व्यवसाय में वृद्धि हुई है, लेकिन उद्योग को बढ़ावा देने के लिये भी हमलोग सतत प्रयत्नशील हैं। उन क्षेत्रों के चयन की संभावनाओं को तलाशें, जिसमें हमलोगों के मदद करने से उस उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योग विभाग द्वारा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 की मध्यावधि समीक्षा पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 में संशोधित प्रस्तावों के विभिन्न बिन्दुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।

प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिये वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की शुरूआत की। इस दौरान 19 करोड़ पौधे लगाये गये। उस समय जो पापुलर पौधे लगाये गये, वे वृक्ष रूप में तैयार हो गये हैं। उसका कागज निर्माण में उपयोग के लिये उद्योग क्षेत्र से सम्पर्क करें। यहां की विशेषज्ञ की टीम उत्तराखण्ड की कुछ जगहों पर जाकर पापुलर प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण करें। हमलोगों का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना है, जिसके लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है। फलदार पौधे किसान स्वतः लगाते हैं, लेकिन उन पौधों को लगाने के लिये किसानों को प्रेरित किया जा सकता है, जिसका व्यावसायिक उपयोग का लाभ उन्हें मिल सके।

- Advertisement -

चौर क्षेत्रों में मछली और मखाना के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये भी किसानों को प्रेरित करें। सब्जी, फल (केला, लीची, आम), चाय, पान, शहद आदि के संबंध में कल किसानों के साथ बैठक में इंडिस्ट्रीयल आस्पेक्ट पर कई महत्वपूर्ण सुझाव आये थे। उन सुझावों पर गौर करें।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार की बिहार में बढ़ती जा रही हैं राजनीतिक मुश्किलें

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्याम रजक, मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव, वित्त एस. सिद्धार्थ, प्रधान सचिव ऊर्जा प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, प्रधान सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन दीपक कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, कृषि विभाग के सचिव, वाणिज्यकर सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः मलिकाइन के पाती- बेशवा रूसल त घरवो बांचल

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर बधाई व शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशेषता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया है कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनायें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि लेकर आयेगा।

यह भी पढ़ेंः जयंती विशेष: बिहार के आरा के थे ‘आवारा’ व ‘श्री 420’ जैसी फिल्मों के गीतकार शैलेंद्र

- Advertisement -