बिहार के बाहर फंसे के लोगों की वापसी के लिए नोडल अफसर नियुक्त

0
122
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। बिहार के बाहर फंसे लोगों की वापसी के लिए पूरी तैयारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 नोडल अफसरों की नियुक्ति की है। इसकी सूची जारी कर दी गई है। हर प्रखंड में स्मार्ट क्वारंटाइन कैंप बनाने सहित व्यापक प्रबंध किये हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दी। उन्होंने कहा कि जिसने अपने 15 साल के राज में बिहार की शिक्षा, खेती और उद्योग-व्यवसाय को चौपट कर लाखों छात्रों-मजदूरों को महापलायन के लिए मजबूर किया, वही आज केवल बयानबाजी कर प्रवासी बिहारियों के हमदर्द बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर फंसे जिन लोगों ने सहायता मांगी, उनमें से 17 लाख मजदूरों के खाते में 1-1 हजार रुपये डाले जा चुके हैं। बिहार के लोग राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में फंसे हैं, इसलिए दूरदराज के अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में उन सबकी सुरक्षित वापसी के लिए अब “घर वापसी स्पेशल” ट्रेन चलायी जानी चाहिए। गरीबों-छात्रों के लिए सड़क मार्ग से लंबी यात्रा करना कठिन होगा।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः कोटा में फंसे बच्चे लाक डाउन खत्म होने पर ही लौंटेगे !

बिहार  सरकार ने नियुक्ति किये नोडल अधिकारी

बिहार के बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए पलका सहनी और  शैलेंद्र कुमार, जम्मू कश्मीर-लद्दाख के लिए शैलेंद्र कुमार, पंजाब के लिए मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरियाणा के लिए दिवेश सेहरा, राजस्थान के लिए प्रेम सिंह मीणा, गुजरात के लिए बी कार्तिकेय, उत्तराखंड के लिए विनोद सिंह गुंजियाल को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ेंः जनधन खाते, जो निष्क्रिय हैं, उनसे भी जून तक पैसे निकलेंगे

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए राम चंद्र टूडू, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए के सेंथिल कुमार, कर्नाटक के लिए प्रतिमा एस वर्मा, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आदेश तितरमारे, केरल के लिए सफीना एन, उत्तर प्रदेश के लिए विनोद सिंह गुंजियाल और अनिमेष पराशर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मयंक बरवाड़ा, उड़ीसा के लिए अनिरुद्ध कुमार, झारखंड के लिए चंद्रशेखर, पश्चिम बंगाल के लिए आईपीएस अफसर किम को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके आलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और सिक्किम के लिए आनंद शर्मा नोडल अधिकारी बनाये गये हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार के बाहर फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए नियम बदलेः नीतीश

- Advertisement -