बिहार की वैसी खबरें, जिन्हें आप जरूर पढ़ना चाहेंगे

0
889
बेगूसराय के नीरपुर में बलान नदी में डूबने से बालक की मौत के बाद शव देखने उमड़ी भीड़
बेगूसराय के नीरपुर में बलान नदी में डूबने से बालक की मौत के बाद शव देखने उमड़ी भीड़

पटना। बिहार की वैसी खबरें, जो गुरुवार की हैं और आप इन्हें जरूर पढ़ना चाहेंगे। शिवहर में हत्या के आरोपी को उम्रकैद हुई तो बेतिया में बवाल मचा। बेगूसराय में नदी में बालक डूबा तो वैशाली में अपराधियों ने गोली मार कर एक से बाइक छीन ली। कोहराम तो हर खबर पर मचा। जिसे उम्रकैद हुई, वह सिसकता हुआ कोर्ट से निकला।

यह भी पढ़ेंः RJD किनारे रह कर भी बिहार में किंग मेकर की भूमिका निभाता रहेगा

- Advertisement -

नदी में डूबने से बेगूसराय के वीरपुर के बालक की मौत

बेगूसराय। गुरुवार की संध्या जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेनहरपुर में बलान नदी में डूबने से 13 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी। मृत बालक की पहचान गेन्हरपुर वार्ड संख्या तीन निवासी परमहंस पासवान के 13 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप मे की गयी है। जानकारी के अनुसार मृत बालक गेनहरपुर स्थित बलान नदी में स्नान करने गया था, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। इसी कारण उसकी मौत नदी में डूबने से हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से मृत बालक का शव नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद पंचायत में मातमी सन्नाटा पसर गया। उक्त बालक मध्य विद्यालय गेन्हरपुर में वर्ग 5 का छात्र था।

यह भी पढ़ेंः आयुष्मान योजना का लाभ 32.11 लाख से अधिक को मिला

शिवहर में हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा

शिवहर। व्यवहार न्यायालय, शिवहर के जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। हत्या का आरोपी अख्तर मियां (पिता- स्वर्गीय अब्दुल हमीद) सहित 10 आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह द्वारा साक्ष्य एवं सबूत के आधार पर अख्तर मियां को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी। वहीं शेष 9 अभियुक्तों को निर्दोष करार देते हुए रिहा किया गया। आईपीसी की धारा 452 के अंतर्गत 5 साल की अतिरिक्त सजा एवं धारा 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 3 साल की सजा (सभी सजाएं एक साथ चलेंगी) सुनायी गयी। जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के ग्राम परम बसंत में 16 अगस्त 2013 को अब्दुल करीम की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इस बाबत मृतक के पुत्र सादिक राजा द्वारा तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें 10 अभियुक्त बनाए गए थे।

यह भी पढ़ेंः दोषी लड़की को अदालत की अनोखी सजा, 5 बच्चियों को पढ़ाओ

पुलिस की पिटाई से मौत पर बेतिया में मचा बवाल

बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा-पकड़ी गांव में बुधवार की शाम पुलिस की कथित पिटाई से एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। युवक अपनी ससुराल पिपरा पकड़ी आया था। ग्रामीणों ने बेतिया-मोतिहारी एनएच को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जम कर रोड़ेबाजी की गई। घटना में सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवानों के घायल होने की बात कही जा रही है। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। एसपी जयंतकांत सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर मोर्चा संभाले हुए है।

यह भी पढ़ेंः गृह विभाग ने ADG से पूछा, किसके कहने पर करायी RSS की जांच

वैशाली के भगवानपुर में गोली मार कर बाइक छीनी 

भगवानपुर (वैशाली)। एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक के समीप गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक बाइक सवार को  गोली मार कर जख्मी कर दिया और उसकी बाइक ले चलते बने। गोली बाइक सवार की जांघ में लगी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल  बाइक सवार को इलाज के लिए पीएचसी, भगवानपुर में भर्ती कराया। वैशाली  थाना के बेलसर ओपी  क्षेत्र के हौजपुरा जारंग निवासी करीब 55 साल के उमेश सिंह अपने पोते के साथ सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में आए थे। वापस घर लौट रहे थे कि इसी दौरान उक्त स्थान पर दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक दिया और जांघ में गोली मार बाइक छीन कर फरार हो गये।

यह भी पढ़ेंः All Is Not Well In Bihar NDA, नीतीश करा रहे RSS की जांच

- Advertisement -