बिहारः भोजपुर में पुलिस पर फायरिंग, सहार थानाध्यक्ष को लगी गोली

0
128
  • सहार के थानाध्यक्ष संजय कुमार के हाथ में लगी गोली, सदर अस्पताल रेफर
  • पुलिस से लोगों ने छीना शव, पुलिस जीप क्षतिग्रस्त
  • हत्या के आरोपित के घर में लगायी आग

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बजरेयां गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर रात पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गयी। इसमें सहार थानाध्यक्ष संजय कुमार को गोली लग गयी। गोली थानाध्यक्ष के दादिने हाथ में लगी है।

घायल थानेदार को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस चौकीदार के बेटे का शव उठाने गयी थी। हमले की आड़ में ग्रामीणों ने पुलिस से शव भी छीन लिया। हमले में पुलिस की गश्ती जीप भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

- Advertisement -

हत्या के आरोपित के घर में आग भी लगा दी गयी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बजरेयां गांव निवासी चौकीदार के बेटे की हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया गया था। इसी सिलसिले में सहार थानाध्यक्ष बजरेयां गांव पहुंचे थे। शव लेकर पुलिस जैसे ही बढ़ी, भीड़ ने हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, एएसपी (अभियान) नितिन कुमार, पीरो एसडीपीओ रेशु कृष्णा व अगिआंव इंस्पेक्टर सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे। डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने हमलावरों की धर-पकड़ भी शुरू कर दी है।

बेगूसराय में गोली मार कर हत्याः पहसारा गांव में भाई ने भाई को गोली मारकर की हत्या। आपसी रंजिश में अपराधी प्रवृत्ति के भाई ने की है हत्या। उधर हैवतपुर गांव में सोये अवस्था में एक व्यक्ति को गोली मारकर अपराधियों ने घायल कर दिया। निजी अस्पताल में उनका चल रहा है इलाज। इधर तेघरा थाना पुलिस ने गढ्ढे से लगभग 250 बोतल शराब बरामद की है। लाखों स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत की सूचना है। लाश की पहचान नहीं हो सकी है। प्लेटफार्म नंबर दो पर पहचान के लिए रखी गई है लाश।

यह भी पढ़ेंः पांच रुपये में पटना में भोजन परोस रहीं पल्लवी और अमृता

- Advertisement -