बच्चों ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया

0
93

राज्य की बेटियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूर मिले

दुमका : स्कूल में पढ़ाई कर रहीं सभी बच्चियों को सुकन्या योजना का लाभ दें I इससे बच्चियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में भी यह सहायक साबित होगा, बच्चियां अपने सपनों को पंख दे सकेंगी। आप सभी बच्चियां मन लगाकर पढ़ाई करें। ताकि अपने परिवार समाज, राज्य और देश का मान अपने कार्यों से बढ़ा सकें I ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने दुमका प्रवास के दौरान कुसुमडीह स्थित मिलेनियम स्कूल की बच्चियों से मुलाकात के क्रम में कही।

यह भी पढ़े : रघुवर दास की अपील- बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार साथ है :

- Advertisement -

बच्चियों आप पढ़ो, आगे बढ़ो, स्वावलंबी बनो। रघुवर दास आपके साथ है। आप से किसी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई परेशानी हो तो 181 में बताएं आपकी समस्या के निराकरण का हर संभव प्रयास होगा। मातृ शक्ति, नारी शक्ति की हम पूजा करते हैं। उनका सम्मान करते हैं तो फिर भ्रूण हत्या क्यों। लड़की से भेदभाव क्यों। यह स्त्री ही सृष्टि है वह नहीं होगी तो सृष्टि का क्या होगा। इस सोच के साथ मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ हुआ है। क्योंकि सरकार का मानना है कि अगर देश, राज्य, समाज और परिवार को आगे बढ़ाना है तो नारी शक्ति को आगे बढ़ाते हुए उन्हें सशक्त करना होगा।राज्य से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, बच्चियों में शिक्षा की असमानता को हटाना है।

आपके सशक्तीकरण के लिए सरकार कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ जरूर मिले। बेटियों की सहभागिता जबतक योजना में नहीं होगी, तबतक आपके सशक्तीकरण की योजना यथार्थ में नहीं बदलेगी। सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत है, इस कार्य मे हमें सफलता भी मिली है।

- Advertisement -