फर्जी डिग्री पर बहाल 7 होमगार्ड जवान बेगूसराय में बर्खास्त

0
167
राम कथा आयोजन के अवसर पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बेगूसराय। जिले में फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल होमगार्ड के 7 जवानों को डीएम ने बर्खास्त कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीपीआरओ आशीष आनंद ने बताया कि वर्ष 2016 में फर्जी योग्यता प्रमाणपत्र के आधार पर तीन बहाल होमगार्डों के नामांकन को रद्द करने तथा सभी आरोपित अभ्यर्थियों पर कूट रचना, अवैध व फर्जी तरीके से सरकारी लाभ नियोजन के लिए दावा प्रस्तुत करने पर होमगार्ड के समादेष्टा को सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। उक्त निर्देश जांच प्रतिवेदन एवं जिला समादेष्टा की अनुशंसा के आलोक में दिया गया है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड नीरज कुमार,पीयूष कुमार व प्रियराज कुमार, देवराज, सुदामा कुमार, आदित्य कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।

251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्राः रविवार को पहसारा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे कथावाचक ध्रुव जी महाराज ने अपने अपने प्रवचन में लोगों को कहा कि धरातल पर अंधविश्वास तथा अराजक कुरीति व्याप्त है। इन सारी कुरीतियों से मुक्ति का एकमात्र विकल्प राम के आदर्श को अपनाना है। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी। 251 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली।

- Advertisement -

भाजपा के कई लोग जनाधिकार पार्टी में शामिलः बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रुदौली पंचायत के भरौल गाँव में जन अधिकार पार्टी के सभी प्रकोष्ठो की बैठक बछवारा प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह जी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्र सरकार और राज्यसरकार की मनमानी पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी, समेत किसान के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनाधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंजना झा, जाप जिला उपाध्यक्ष सीता राम सिंह केसरी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह, युवा शक्ति के जिला सचिव विजय कुमार शर्मा, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष संजीव यादव, बछवारा प्रखंड के किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ईश्वर, उपाध्यक्ष गौरी शंकर कुमार, चमथा पंचायत के विनोद यादव, संतोष यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः अश्विनी चौबे के प्रयास से शाहाबाद को मिली रेल सुविधाओं की सौगात 

- Advertisement -