पीएम नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में भरी हुंकार, कहा- बंगाल से दीदी जा रही हैं

0
406
बंगाल में पीएम मोदी ने 70 साल बनाम 5 साल का नारा दिया। पीएम मोदी ने कहा- 70 साल  आपने दूसरों को  दिए, पर बंगाल का कोई विकास नहीं हुआ। अगले
बंगाल में पीएम मोदी ने 70 साल बनाम 5 साल का नारा दिया। पीएम मोदी ने कहा- 70 साल  आपने दूसरों को  दिए, पर बंगाल का कोई विकास नहीं हुआ। अगले

पुरुलिया (बंगाल)। पीएम नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में भरी हुंकार, कहा- बंगाल से दीदी जा रही हैं और 2 मई को पश्चिम बंगाल में असल परिवर्तन  होने जा रहा है। पुरुलिया में पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों को यह भी भरोसा  दिया कि इस चुनाव में  मोदी ही चेहरा हैं।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दीदी जो भय दिखाने की राजनीति कर रही हैं, वह जल्द ही खत्म हो जाएगा। दीदी बोल रही हैं- खेला होबे  और भाजपा बोल रही है- स्कूल, अस्पताल और विकास होबे। बंगाल से तुष्टीकरण की राजनीति खत्म  होगी। बंगाल में सबका साथ, सबका विकास होगा।

- Advertisement -

उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि  तुष्टीकरण की राजनीति  करते-करते  दीदी आतंकवादियों की   सहायता करने लगीं। मोदी ने ममता बनर्जी पर एक संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर  व  पुलवामा हमले पर  सवाल उठाने वाली दीदी  सीधे-सीधे आतंकवादियों का समर्थन कर रही हैं।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि  भाजपा की सरकार बंगाल में बनते ही  बंगाल में आतंक, तोलाबाजी, कट मनी  की स्थिति खत्म हो जाएगी। राज्य में विकास का वातावरण होगा। उन्होंने राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने पर जोर देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बनते ही जंगलमहल में आदिवासियों को अपना अधिकार लौटाया जाएगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सभी अत्याचारी और  हिंसा फैलाने वाले गुंडों को  जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने जंगलमहल के लिए  घोषणा करते हुए कहा कि यहां लोगों को  खेती करने के लिए, पीने के लिए पानी नहीं मिलता। पिछले 8 साल में वाटर परियोजना का यहां काम  नहीं हुआ। भाजपा की सरकार बनते ही जल्द से जल्द यहां पानी की समस्या दूर की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि झाड़ग्राम समेत  पूरे जंगलमहल को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। पुरुलिया के लिए घोषणा करते हुए कहा कि  पुरुलिया को ईस्ट  कॉरीडोर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पुरुलिया समेत जंगलमहल के युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही  सोनार बांग्ला में एक भी युवक बेरोजगार नहीं होगा।

- Advertisement -