पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड की परियोजनाओं की पुनर्समीक्षा की सलाह

0
135
.ोजनाओं की समीक्षा करते उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
योजनाओं की समीक्षा करते उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

पटना। पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड की परियोजनाओं की पुनर्समीक्षा की डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सलाह दी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘नमामि गंगे’ व ‘पटना स्मार्ट सिटी’ के तहत पटना में कार्यान्वित हो रही परियोजनाओं की नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, सचिव आनन्द किशोर व बुडको के अन्य वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड को कार्यान्वित परियोजनाओं की पुनर्समीक्षा करने तथा नमामि गंगे के तहत तेजी से घरों को सिवरेज नेटवर्क से जोडने़ व चल रही योजनाओं को हर हाल में 30 जून के पहले पूरा करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

श्री मोदी ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को पथ निर्माण विभाग पुनर्शापित करेगा और इसकी राशि की भरपाई परियोजना के तहत की जायेगी। करमलीचक एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बेऊर, सैदपुर और पहाड़ी एसटीपी का कार्य करीब 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। तेजी से सिवरेज नेटवर्क का कार्य पूरा करने व घरों की जल-मल निकासी को उससे जोड़ने का उन्होंने निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 6.75 करोड़ की लागत से अदालतगंज तालाब का पुनरोद्धार, म्युजिकल फाउंटेन व पाथवे आदि का निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा कर लिया जायेगा। मंदिरी, बाकरगंज सहित पटना के किसी भी बड़े नालों को ढका नहीं जायेगा। गांधी मैदान में 6.98 करोड़ की लागत से मेगा साइज स्क्रीन लगाने का काम पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि पटना की 28 जगहों पर जन सेवा केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से प्रत्येक की लागत 43 लाख होगी। इस केन्द्र से नागरिकों को सभी तरह की तकनीकी सेवा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उन्होंने इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा वीरचंद पटेल पथ को स्मार्ट रोड बनाने के काम की प्रगति की भी जानकारी ली।

इहो पढ़ींः मलिकाइन के पातीः तेल के खेल में तबाह होई दुनिया, ए मलिकार!

इहो पढ़ींः मलिकाइन के पाती- सांचे बतिया कह के गइले पहिले के पुरनिया

इहो पढ़ींः मलिकाइन के पातीः जेतना के बबुआ ना, ओतना के झुझुना

- Advertisement -